ऊंचे और असरदार : रसूखदार
37 मोनिका शेरगिल, 49 वर्ष
वाइस प्रेसिडेंट, कॉन्टेंट, नेटफ्लिक्स इंडिया
क्योंकि वे दुनिया भर में नेटफ्लिक्स के सबसे तेज बढ़ते बाजार की अगुआई कर रही हैं. कॉन्टेंट रणनीति में बदलाव की बदौलत नेटफ्लिक्स इंडिया कुल व्यू आवर्स में 30 फीसद की सालाना बढ़ोतरी, राजस्व में 25 फीसद की वृद्धि, और किसी भी देश के लिए पैसा देकर देखने वाले सबसे ज्यादा दर्शकों के साथ अपने बेहतरीन साल का आनंद ले रहा है
क्योंकि उनकी अगुआई में नेटफ्लिक्स भारत की दो ऑस्कर जीत में साझा कड़ी थी: उसने शॉर्ट डाक्यूमेंटरी द एलीफेंट व्हिस्परर्स का निर्माण किया जो ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय प्रोडक्शन बनी, और उसने राजामौली के आरआरआर के मुरीद बढ़ाने में मदद की
पत्रकारिता से शुरुआत
अपने पहले अवतार में शेरगिल खोजी पत्रकार थीं. पारिस्थितिकीय मुद्दों पर अपने काम के चलते उन्होंने तमाम भूदृश्यों—खदानों, जंगलों, तेजाब की फैक्ट्रियों—की खाक छानी. यह सब ग्रीन ऑस्कर विजेता सीरीज लिविंग ऑन द एज में काम आया
स्ट्रीमिंग के दिग्गज
38 सुशांत श्रीराम, 39 वर्ष
कंट्री डायरेक्टर, अमेजन प्राइम वीडियो
अपर्णा पुरोहित, 43 वर्ष
हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स, अमेजन प्राइम वीडियो, वैश्विक मंच
क्योंकि उनकी अगुआई में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने कॉन्टेंट का फलक बढ़ाया. उसके पास कई भाषाओं में 100 से ज्यादा ओरिजिनल सीरीज व फिल्में बन रही हैं, जिनकी बदौलत भारत इस प्लेफॉर्म के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्रोग्रामिंग हब बन गया
क्योंकि वे भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर ले गए. आज प्राइम वीडियो के भारतीय शीर्षकों का हर चौथा दर्शक भारत के बाहर से आता है: सीरीज फर्जी लॉन्च के सप्ताहांत में ही 170 देशों में स्ट्रीम की गई
शानदार तालमेल श्रीराम कहते हैं, ''रचनाकारों का भरपूर समर्थन करते हुए अपर्णा किस्सागोई में विश्वसनीय जुनून लाती हैं, और मैं ग्राहकों की जरूरतों का नजरिया लाता हूं कि हर शो या मूवी उन्हें कैसे ज्यादा खुशी दे सकती है. दोनों में तालमेल होता है, तो जादू पैदा हो जाता है.’’
क्योंकि औरतों की मुख्य भूमिकाओं वाली सीरीज (हश हश, दहाड़ वगैरह) प्रदर्शित करके और विभागों के मुखिया के तौर पर और राइटर्स रूम में महिलाओं को रखकर वे ज्यादा महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दे रहे हैं.

