ऊंचे और असरदार : रसूखदार
7. गौतम अदाणी, 60 वर्ष
चेयरमैन, अदाणी ग्रुप
क्योंकि विस्तार की उनकी भूख बढ़ रही है, फिर क्या हुआ जो उस कंपनी का भीषण प्रहार उन्हें झेलना पड़ा, जिसका नाम हादसे के शिकार हो चुके जेपलिन के नाम पर रखा गया था. स्वच्छ ऊर्जा के सीधे-सादे अग्रदूत प्रधानमंत्री मोदी—जिनसे उनका रिश्ता कई साल पुराना है—की अगुआई वाली भाजपा सरकार के हरित ऊर्जा पर जोर के अनुरूप अपने समूह की योजनाएं बना रहे हैं.
इसमें सौर मॉड्यूल, पवन टरबाइन और हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर की तीन गीगाफैक्ट्रियां बनाने के लिए 2030 तक 70 अरब डॉलर (5.7 लाख करोड़ रु.) के निवेश का मंसूबा शामिल है.
क्योंकि 22 मई को अदाणी की कंपनियों के शेयर जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अपने उच्चतम स्तरों पर पहुंच गए—सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त समिति को सेबी की कथित 'प्रक्रियागत चूकें’ नहीं मिलीं.
सितंबर 2022 में कुछ वक्त के लिए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर से फरवरी के अंत में 38वीं पायदान पर आ गिरे अदाणी फिलहाल 52.8 अरब डॉलर (4.3 लाख करोड़ रु.) की शुद्ध संपत्ति के साथ फोर्ब्स की अमीरों की फेहरिस्त में 24वें पायदान पर हैं
क्योंकि 2022 की राह अधिग्रहणों ने बनाई—मई में 10.5 अरब डॉलर (85,800 करोड़ रु.) में अंबुजा सीमेंट और एसीसी में स्विस फर्म होलसिम की हिस्सेदारी खरीदकर वे भारत के दूसरे सबसे बड़े सीमेंट मैन्युफैक्चरर बन गए.
अन्य खरीदारियों में भारत की सबसे बड़ी समुद्र सेवा कंपनी ओशन स्पार्कल, और अदाणी-विल्मर के हाथों अमेरिका की मैककॉर्मिक से कोहिनूर और चारमीनार चावल ब्रांड की खरीद शामिल थीं. ग्रुप ने गोदात के साथ इज्राएल के हाइफा बंदरगाह के निजीकरण की निविदा भी हासिल कर ली, मीडिया के खाने में एनडीटीवी का अधिग्रहण किया
देने का जज्बा पिछले जून में उनकी 60वीं सालगिरह पर अदाणी परिवार ने अदाणी फाउंडेशन को, जिसकी प्रमुख उनकी पत्नी प्रीतिबेन हैं, जरूरतमंदों के स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास में खर्च करने के लिए 60,000 करोड़ रु. देने की प्रतिबद्धता जताई. अपनी परोपकारी गतिविधियों की बदौलत उन्होंने 2022 में फोर्ब्स एशिया की हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी सूची के 16वें संस्करण में जगह बनाई
धारावी का कायापलट नबंबर 2022 में अदाणी प्रॉपर्टीज ने मुंबई की मशहूर झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास की बोली जीती. उसने कितनी रकम की पेशकश की? 5,069 करोड़ रुपए.
तनाव से मुक्ति हफ्ते में 3-4 बार पत्नी के साथ रमी खेलते हैं, चाहे रात को देर से घर लौटें.

