scorecardresearch

समय के साथ-साथ

समीर अपनी आध्यात्मिक खोज के लिए जाने जाते हैं और उनका मानना है कि भारत को धार्मिक राष्ट्र नहीं बल्कि आध्यात्मिक देश कहना चाहिए.

समीर जैन
समीर जैन
अपडेटेड 30 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

39 समीर जैन, 69 वर्ष 
वाइस चेयरमैन और एमडी द टाइम्स ग्रुप (बेनेट-कोलमैन ऐंड कंपनी)

क्योंकि बताया जाता है कि मई 2023 में छोटे भाई विनीत जैन के साथ पारिवारिक कारोबारी समझौते के बाद समीर अब उस ध्वजवाहक प्रिंट मीडिया कारोबार के सर्वेसर्वा हैं जो राजस्व के लिहाज से द टाइम्स ग्रुप का सबसे बड़ा हिस्सा है.

समीर के मातहत अंग्रेजी (टाइम्स ऑफ इंडिया) और बिजनेस (इकोनॉमिक टाइम्स) सेग्मेंट में समूह नंबर 1 पायदान पर है. (बंटवारे के बाद हालांकि समूह ने अब तक होंठ सिल रखे हैं, पर ब्रॉडकास्ट, रेडियो और एंटरटेनमेंट से जुड़े कारोबारों का नियंत्रण विनीत को मिल गया है)

क्योंकि द टाइम्स ग्रुप क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, जिसमें नवभारत टाइम्स दिल्ली एनसीआर और मुंबई में नंबर 1 हिंदी अखबार, महाराष्ट्र टाइम्स सबसे तेजी से बढ़ता मराठी प्रकाशन, और विजय कर्नाटक पाठक संख्या के लिहाज से कर्नाटक का नंबर 1 अखबार है

संस्कृति में जड़ें समीर अपनी आध्यात्मिक खोज के लिए जाने जाते हैं और उनका मानना है कि भारत को धार्मिक राष्ट्र नहीं बल्कि आध्यात्मिक देश कहना चाहिए

क्योंकि उनकी अगुआई में समूह ने समाज और देश पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए कई पहल शुरू कीं, जिनमें 'द टाइम्स ऑफ ए बेटर इंडिया’, टाइम्स ऑफ इंडिया की 'फिरे एशो’ और 'द नॉमिनेट मी सेल्फी’ शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement