ऊंचे और असरदार : रसूखदार
11 अनिल अग्रवाल, 69 वर्ष
संस्थापक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, वेदांता रिसोर्सेज
क्योंकि दुनिया में प्राकृतिक संसाधनों की अग्रणी कंपनी वेदांता रिसोर्सेज बड़ी ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन के साथ करार करके 1.5 लाख करोड़ रु. (बड़े पैमाने पर सब्सिडी प्राप्त) से गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर कारखाना लगाने जा रही है.
काउंटरपॉइंट रिसर्च और इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन के मुताबिक, भारतीय सेमीकंडक्टर बाजार 2026 तक 64 अरब डॉलर यानी कि 5.4 लाख करोड़ रु. का हो सकता है. 2019 में यह आंकड़ा 22.7 अरब डॉलर यानी 1.9 लाख करोड़ रु. का था
क्योंकि वेदांता की कमाई लगातार बनी हुई है. वित्त वर्ष 2022-23 में 1.45 लाख करोड़ रु. की कमाई साल-दर-साल के पैमाने पर देखें तो 11 फीसद ज्यादा है, जबकि विश्व बाजार काफी मुश्किलों से जूझ रहा है. मिसाल के तौर पर महंगाई का दबाव, कमजोर आर्थिक परिदृश्य, यूरोप में मंदी का दबाव, कई विकसित देशों में नकदी का संकट और चीन से मांग में कमी
क्योंकि वेदांता को खनन क्षेत्र में सुधार की सरकारी पहल का सबसे ज्यादा लाभ मिला है. इनमें मिनरल माइन्स शुरू करने को विशेष प्रोत्साहन और अधिक निजी भागीदारी हासिल करने की छूट प्रमुख हैं
कौल उठाया अग्रवाल इकलौते ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने वारेन बफे, बिल और मेलिंडा गेट्स की ओर से स्थापित द गिविंग प्लेज के तहत अपनी संपत्ति का 75 फीसद दान देने की शपथ उठाई हुई है

