ऊंचे और असरदार : रसूखदार
45. आदित्य चोपड़ा, 52 वर्ष, फिल्मकार
क्योंकि ऐक्शन एंटरटेनर पठान (2023) की बदौलत उनके स्टूडियो यश राज फिल्म्स ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,050 करोड़ रुपए की कमाई करके हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म का एक नया रिकॉर्ड रच दिया है
क्योंकि उनका ब्रेनचाइल्ड वाइआरएफ स्पाइ यूनिवर्स भारतीय सिनेमा में बेहद आकर्षक बौद्धिक संपदा बन चुका है, जो हिंदी फिल्मों के तीन बड़े सितारों शाहरुख खान (पठान) सलमान खान (टाइगर सीरीज) और ऋतिक रोशन (वॉर) के अभिनय से सजा है. मल्टीवर्स की सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं
क्योंकि पठान की रिलीज और फिर उसे मिली जबरदस्त सफलता ने कभी दर्शकों को तरसते रहे सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों को नया जीवन दे दिया है, फिल्म की बढ़ती मांग के मद्देनजर ऐसे करीब 25 सिनेमाघर फिर से खोले गए हैं
क्योंकि उनकी अगुआई में वाइआरएफ नए और उभरते लेखकों, निर्देशकों, अभिनेताओं और तकनीशियनों को आगे बढ़ने के मौके दे रहा है
बीच मंच पर चोपड़ा निर्देशन में अपनी महारत को अमेरिका में भी आजमा रहे हैं, जहां वे ब्रॉडवे के एक म्यूजिकल, कम फॉल इन लव—द डीडीएलजे म्यूजिकल का निर्देशन कर रहे हैं, जो 1995 की उनकी क्लासिकल रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से प्रेरित है.
अगले प्रोजेक्ट कुछ यूट्यूब वेब सीरीज बनाने के बाद यशराज फिल्म्स ने अब वाइआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ओटीटी स्पेस में कदम रखने की तैयारी कर ली है और उसकी तरफ से दो शो प्रोड्यूस किए जा रहे हैं—रेलवे मेन और मंडला मर्डर्स
46. पवन मुंजाल, 69 वर्ष, चेयरमैन, एमडी, सीईओ, हीरो मोटरकॉर्प
भारत में पुनर्निमित
क्योंकि वे दुनिया में मोटरसाइकिल और स्कूटर के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर हैं, अब तक 10 करोड़ से ज्यादा नग बेच चुके हैं. हीरो मोटरकॉर्प का न सिर्फ भारतीय बाजार में दबदबा है, बल्कि दुनिया के 40 देशों में उसकी मौजूदगी है
क्योंकि हीरो स्प्लेंडर देश के दोपहिया बाजार में अगुआ बनी हुई है, कंपनी अपने पूर्व पार्टनर होंडा के साथ ऑटोमेटिक स्कूटर एक्टिवा भी ला रही है. दोपहिया बाजार में बढ़ोतरी इसका भी संकेत है कि निम्न मध्यवर्ग की क्रय-शक्ति बढ़ रही है. हीरो ही ज्यादातर भारतीयों के लिए पसंदीदा दोपहिया वाहन है
क्योंकि मुंजाल की मल्टी-हब रिसर्च तथा विकास और इलेक्ट्रिक दोपहिया विदा को बढ़ावा देने की कोशिशों से उद्योग के प्रसार में मदद मिली है
फुरसत के पल: मुंजाल गोल्फ खेलने और दुनिया में सैर-सपाटे के शौकीन हैं. वे संगीत रसिक भी हैं और साठ-सत्तर के दशक के संगीत सुनना पसंद करते हैं

