scorecardresearch

प्रतिष्ठित गाड़ीवान

मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 2021-22 के मुकाबले 20.5 फीसद बढ़ी और कंपनी ने 2,59,333 कारों का अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात भी किया.

आर.सी. भार्गव
आर.सी. भार्गव
अपडेटेड 30 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

14. आर.सी. भार्गव, 88 वर्ष 
चेयरमैन, मारुति सुजुकी

क्योंकि वे भारतीय वाहन उद्योग के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद आवाज माने जाते हैं. उन्होंने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की नैया एक और मुश्किल वर्ष में पार लगा दी, जब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भारी किल्लत थी.

क्योंकि इसके बावजूद कंपनी ने 2022-23 में 19 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री का अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड दर्ज किया

क्योंकि मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 2021-22 के मुकाबले 20.5 फीसद बढ़ी और कंपनी ने 2,59,333 कारों का अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात भी किया

क्योंकि मारुति सुजुकी देश में एक लाख करोड़ रु. की कमाई वाली पहली कार निर्माता बनी और इसके साथ ही वह दुनिया की आला 30 वाहन कंपनियों की फेहरिस्त में शुमार हो गई

उनकी साफगोई का जवाब नहीं भार्गव हमेशा खुलकर और दो-टूक बोलने में यकीन करते हैं, चाहे मामला नियम-कायदों की वजह से वाहनों की कीमत वृद्धि की पुख्ता दलील रखने का हो, या फिर यह कि सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों से ही सीओ2 गैस के उत्सर्जन का मुद्दा हल नहीं हो पाएगा

खेल खिलाड़ी का भार्गव स्कूल के दिनों में क्रिकेट खेला करते थे और युनिवर्सिटी स्क्वाश टीम का हिस्सा रहे थे. अभी हाल तक वे नियमित गोल्फ खेला करते थे.

Advertisement
Advertisement