scorecardresearch

तपता सूरज

सन टीवी नेटवर्क के चैनल अमेरिका और कनाडा से लेकर कई यूरोपीय देशों के अलावा, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 35 देशों में उपलब्ध है.

कलानिधि मारन
कलानिधि मारन
अपडेटेड 30 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार
26 कलानिधि मारन, 58 वर्ष 

चेयरमैन और संस्थापक, सन ग्रुप

क्योंकि चेन्नै में मुख्यालय वाले उनके मीडिया हाउस सन ग्रुप के छह भाषाओं—तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला और मराठी—में कुल 33 टीवी चैनल हैं. इन चैनलों की पहुंच 14 करोड़ से ज्यादा भारतीयों के घरों तक है.

इस आंकड़े को देखते हुए यह भारत का सबसे बड़ा मीडिया समूह है. मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में सन टीवी का शुद्ध लाभ 3.95 फीसदी बढ़कर 1,707 करोड़ रुपए हो गया, जो कि साल भर पहले 1,642 करोड़ रुपए था

क्योंकि सन टीवी नेटवर्क के चैनल अमेरिका और कनाडा से लेकर कई यूरोपीय देशों के अलावा, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 35 देशों में उपलब्ध है

क्योंकि सन ग्रुप के पास 69 एफएम रेडियो स्टेशन हैं. 14 लाख प्रतियों की दैनिक बिक्री के साथ तमिल दैनिक दिनकरन समेत तीन अखबार और छह पत्रिकाएं भी उसके पास हैं. सन डायरेक्ट, डायरेक्ट टू होम सैटेलाइट टीवी सेवा के 1.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. सन पिक्चर्स समूह का अपना फिल्म निर्माण प्रभाग है. यह डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म सन एनएक्सटी का भी मालिक है 

क्योंकि 2022 में सन टीवी ने बॉम्बार्डियर ग्लोबल 7500 नाम का जेट खरीदा, जो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लंबी लंबी रेंज वाला बिजनेस जेट है. 7.5 करोड़ डॉलर के इस विमान की रेंज 7,700 नॉटिकल माइल्स यानी समुद्री मील है जिससे यह एक बार की उड़ान में ही सीधे अमेरिका के किसी भी कोने तक पहुंच सकता है.

खेल-खेल में यह समूह आइपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद और दक्षिण अफ्रीका की एसए20 टी-20 लीग की एक फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप का भी मालिक है. मारन की इकलौती संतान 30 वर्षीया काव्या इन टीमों की सह-मालकिन और सीईओ है

Advertisement
Advertisement