scorecardresearch

ऊंचे और असरदार

ऊंचे और असरदार लोगों की हमारी फेहरिस्त के ये 50 लोग किसी दूसरे ग्रह पर नहीं जन्मे. न ही वे जो राजनीति, अधिकारी वर्ग और विदेश में बड़ा नाम कमाने वाले भारतीयों की तीन अनुपूरक सूचियों में हैं.

मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी
अपडेटेड 29 मई , 2023

50 रसूखदार

प्रभु की प्रार्थना इस प्रकार है, ''क्योंकि तेरा ही राज है, सामर्थ्य और महिमा, सदा और सर्वदा.’’ चलिए एक हिस्से को पहले लेते हैं—सामर्थ्य और महिमा. यह जीवन में किसी व्यक्ति की उपलब्धियों का एक संभव पैमाना है, पर यह उस चीज की केवल बाहरी परिधि का पता लगाता है जो अनिवार्यत: आंतरिक यात्रा है.

ऊंचे और असरदार लोगों की हमारी फेहरिस्त के ये 50 लोग किसी दूसरे ग्रह पर नहीं जन्मे. न ही वे जो राजनीति, अधिकारी वर्ग और विदेश में बड़ा नाम कमाने वाले भारतीयों की तीन अनुपूरक सूचियों में हैं. वे साधारण नश्वर इनसान हैं और फिर भी असाधारण हैं. उनके छोटे और बड़े साम्राज्य हरेक की निपुणता, इच्छाशक्ति, कल्पना और मजबूती... और कभी-कभार व्यक्तित्व की निरी शक्ति के खास मेल से बने.

उनमें से कुछ निपट गुमनामी से वहां आ पहुंचे जहां वे हैं. नेटफ्लिक्स की कॉन्टेंट हेड मोनिका शेरगिल मेरठ में ब्लैक ऐंड व्हाइट टीवी देखकर बड़ी हुईं, जेरोधा के नितिन और निखिल कामथ बैंक कर्मचारी के बच्चे हैं, जो बेंगलूरू के मध्यवर्ग के हैं. नरेंद्र मोदी का अतीत तो खैर किंवदंती है ही.

यहां तक कि मुकेश अंबानी ने मुंबई की चाल की जिंदगी देखी और कुमार मंगलम बिड़ला के सामने पिता की असमय मृत्यु के बाद तेजी से बड़े होने के अलावा कोई चारा न था. मुकेश और कुमार मंगलम दोनों ने विरासत में मिले कारोबारों को कई गुना बढ़ाया. हर व्यक्ति का सफर खाक से शुरू होता है. राहुल के मामले में यह पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा के साथ शुरू हुआ.

किस्मत निरंतर बदलाव और निश्चितता के बीच नाजुक राह पर चलती है. गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन जाते हैं, पर उनकी कठोरतम चुनौती बाद में आती है. यहां तक कि अरबपति को भी अप्रत्याशित की आशा करनी चाहिए. युद्ध और महामारी का अंधकार आसमान तले ''सदा और सर्वदा’’ रहेगा, यह निरी फंतासी है. मगर यही मौजूदा वक्त का पावरनामा है.

1. मुकेश अंबानी, 66 वर्ष 

चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज

एक आंधी

क्योंकि वे ऐसी दूरदृष्टि संपन्न हैं,जो बड़ा खेल खेलता और जीतता है. फोर्ब्स की फेहरिस्त में वे 87.9 अरब डॉलर (7.2 लाख करोड़ रुपए) की नेट वर्थ के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. देश के सबसे बड़े प्राइवेट उद्यम को वे अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ चला रहे हैं और देश के सबसे बड़े कारोबारी बने हुए हैं. 16.7 लाख करोड़ रु. (16 मई) की चौंकाने वाली एम-कैप और 9.7 लाख करोड़ रु. (वित्त वर्ष 23) की कमाई महज किस्मत का खेल नहीं. 1.9 लाख करोड़ रु. का तो सिर्फ उन्होंने टैक्स भरा है 

क्योंकि वे भारत के सबसे बड़े रिटेलर हैं. रिलायंस रिटेल के पास 18,000 से ज्यादा आउटलेट हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 6.56 करोड़ वर्ग फुट है. साथ ही उनके पास  लगभग 25 करोड़ पंजीकृत और खुश ग्राहक हैं. इसके ऊपर 2.6 लाख करोड़ रु. की कुल कमाई उनके लिए बोनस जैसी है

क्योंकि 2016 में लॉन्च हुआ रिलायंस जियो क्षेत्र और वर्ग की बाधाओं को तोड़ता रहा है. ये ग्रामीण भारत के अछूते क्षेत्रों में पहुंचा और देश की नंबर एक टेलीकॉम सर्विस (43.93 करोड़ से ज्यादा ग्राहक) बन गया. इस साल के अंत तक इसकी 5जी सर्विस पूरे देश में पहुंच जाएगी

क्योंकि ओटीटी ऐप जियो सिनेमा ने आइपीएल 2023 के शुरुआती वीकेंड में 150 करोड़ व्यू दर्ज किए. साथ ही नेटवर्क18 देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में बना हुआ है (कमाई: 7266 करोड़ रु.). वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टॉक मार्केट पर अकेले अपने दम पर धावा बोल रखा है

पूरी तरह बाखबर: वे इंटरनेशन ब्रेन्स ट्रस्ट से जुड़े हैं और नई टेक्नोलॉजी तथा वैश्विक परिघटनाओं से अपटुडेट रहते हैं
   
क्योंकि रिलायंस ने पर्यावरण पर 75,000 करोड़ रु. खर्चने का वादा किया है. लक्ष्य है: 2025 तक 20 गीगावॉट तक की सौर ऊर्जा हासिल करना और 2035 तक कार्बन न्यूट्रल बन जाना. इसके लिए जामनगर में स्थित फैक्ट्रियां पैनल, स्टोरेज सिस्टम, इलेक्ट्रोलाइजर और फ्यूल सेल बनाने का काम करेंगी.

Advertisement
Advertisement