scorecardresearch

बैंकरों में प्रथम

मिलनसार और सौम्य कोटक वह व्यक्ति हैं जिनके पास सरकार बैंकिंग के जटिल मसलों के समाधान के लिए जाती है.

उदय कोटक
उदय कोटक
अपडेटेड 29 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

8. उदय कोटक, 64 वर्ष 
एमडी और सीईओ, कोटक महिंद्रा बैंक

क्योंकि उन्होंने देश की श्रेष्ठतम वित्तीय संस्था के रूप में कोटक महिंद्रा बैंक को खड़ा किया, और प्रबंधन के अधीन अच्छे-खासे ऐसेट्स के साथ किया, जो फिलहाल 4.21 लाख करोड़ रु. हैं. वैश्विक संस्थाओं ने भी वैकल्पिक परिसंपत्तियों के रूप में 8 अरब डॉलर (65,700 करोड़ रुपए) से ज्यादा सौंपे

क्योंकि वित्तीय जगत में उथल-पुथल के वक्त कोटक महिंद्रा ग्रुप का ध्यान स्थायित्व और लचीलेपन पर है, जबकि उसकी बैलेंस शीट मजबूत और पूंजी पर्याप्तता अनुपात अधिकतम है, और सीएएसए (चालू खाता बचत खाता) अनुपात क्रमश: 23.3 फीसद और 53 फीसद हैं. कोटक महिंद्रा बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता क्षेत्र की सबसे कम ऋण लागत और नॉन-परफार्मिंग ऐसेट अनुपात दर्शाती है

सुरक्षित तार नए गेम कंट्रोलर पैडल से खेलते हुए कोटक ने अपने गाल की हड्डी तोड़ ली. अभी वे बस सितार बजाने पर अडिग हैं, जो बचपन से ही उनका जुनून रहा है

क्योंकि मिलनसार और सौम्य कोटक वह व्यक्ति हैं जिनके पास सरकार बैंकिंग के जटिल मसलों के समाधान के लिए जाती है. गैर-बैंकिंग वित्तीय फर्म आइएलऐंडएफएस पर जमा करीब 1 लाख करोड़ रु. की देनदारी से पैदा गड़बड़ी को सुलझाने का समय आया, तो उन्हें ही सरकार के हाथों गठित बोर्ड का प्रमुख बनाया गया, जो वे अप्रैल 2022 तक रहे.

Advertisement
Advertisement