scorecardresearch

तेज चाल से बढ़त

सिगरेट आज भी कंपनी की कमाई में 46 फीसद का योगदान देती है लेकिन पिछले दशक में कंपनी ने अपने फूड और एग्रिकल्चर बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दिया है.

संजीव पुरी
संजीव पुरी
अपडेटेड 30 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

16. संजीव पुरी, 60 वर्ष 
चेयरमैन और एमडी, आइटीसी लि.

क्योंकि वे देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी की अगुआई कर रहे हैं और खासकर खाने-पीने वाले प्रोडक्ट‍्स के मामले में हिंदुस्तान यूनीलिवर, नेस्ले और पेप्सिको जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से टक्कर ले रहे हैं. 16,000 करोड़ रु. से ज्यादा की कमाई के साथ समूह का फूड डिविजन देश में पहले स्थान के लिए नेस्ले से टक्कर ले रहा है

क्योंकि वे नकदी के मामले में समूह की निर्भरता इसकी दुधारू गाय माने जाने वाले सिगरेट के कारोबार पर कम करने की कोशिश में जुटे हैं. वे फूड, पर्सनल केयर, कागज, स्टेशनरी और हॉस्पिटैलिटी जैसे कारोबार में निवेश बढ़ाने में मदद कर रहे हैं.

सिगरेट आज भी कंपनी की कमाई में 46 फीसद का योगदान देती है लेकिन पिछले दशक में कंपनी ने अपने फूड और एग्रिकल्चर बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दिया है. इसमें मसाले, बिस्कुट, फ्रोजन फूड और ऑर्गेनिक सामान शामिल हैं. हाल ही में डेयरी और चॉकलेट के ब्रांड भी जोड़े गए हैं

क्योंकि उन्होंने ऐसे वक्त में किसान-कॉर्पोरेट सहकार की पेशकश की जब उत्तर भारत में किसान प्रदर्शन कर रहे थे. आइटीसी किसानों के लिए ई-चौपाल, कृषि उपज बढ़ाने में मदद और खेती के बेहतर तरीकों के लिए प्रोत्साहन की शक्ल में बहुत कुछ कर रही है. कुछ मामलों में इन कोशिशों से किसानों की आमदनी 50 फीसद तक बढ़ी देखी गई है

योगा से होगा पुरी योग के प्रेमी हैं. उनके दिन की शुरुआत आधा घंटा योग करने के साथ होती है और रात में उसी तरह खत्म भी होती है.

Advertisement
Advertisement