ऊंचे और असरदार : रसूखदार
10. अमिताभ बच्चन, 80 वर्ष
बॉलीवुड अभिनेता
वे उम्र को जैसे पीछे छोड़कर बड़े और छोटे परदे पर जादू बिखेर रहे हैं. पिछले साल बिग बी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा बॉक्स ऑफिस पर अब तक की उनकी सबसे बड़ी हिट साबित हुई. कमाई भारत में 230 करोड़ रु. हुई. उसी के साथ उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति का एक और—अब तक 14वां—कामयाब सीजन होस्ट किया
वे खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिभा को लगातार निखार रहे हैं. उनके लिए किसी किरदार के वक्त से ज्यादा उसके महत्व की अहमियत है. पिछले साल झुंड में वे झुग्गी-बस्तियों के बच्चों के लिए आम फुटबॉल कोच के किरदार में दिखे, और आने वाली बहुभाषी फिल्म प्रोजेक्ट के गवाह है कि वे चुपचाप बैठ जाने वालों में नहीं हैं. प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान वे जख्मी भी हो गए
संडे दर्शन बच्चन ने 1982 में जुहू में अपने घर से प्रशंसकों का अभिवादन का रिवाज शुरू किया. वह रिवाज जलसा में आज भी कायम है, बशर्ते वे शूटिंग में या बीमार न हों
खून में ऐक्टिंग बच्चन की तीसरी पीढ़ी इस साल ऐक्टिंग में उतरी. नाती अगस्त्य नंदा ने जोया अख्तर की द आर्चीज में अभिनय किया
ब्रांड बच्चन जिंदा है और कुलांचे भर रहा है. वे भारतीय ब्रांडों के लिए सबसे भरोसेमंद चेहरों में एक हैं, उनकी फीस हर विज्ञापन के लिए 5-8 करोड़ रु. है. क्रॉल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उनका ब्रांड वैल्युएशन 7.9 करोड़ डॉलर है.

