ऊंचे और असरदार : रसूखदार
28 दिलीप सांघवी, 67 वर्ष
एमडी, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज
क्योंकि 2020-21 के लिए वैश्विक राजस्व में 5 अरब डॉलर (41,000 करोड़ रुपए) की रेखा पार करके सन फार्मा ऐसा करने वाली भारत की पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी बन गई.
2020-21 में पूरे साल की बिक्री 38,426.4 करोड़ रुपए और वृद्धि 15.6 फीसद थी, जबकि शुद्ध मुनाफा 17 फीसद बढ़कर 6,489 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. अकेले अमेरिका से उसे हुई कमाई पूरे राजस्व का 30 फीसद थी
क्योंकि जनवरी, 2023 में 57.6 करोड़ डॉलर यानी 4,735 करोड़ रुपए में अमेरिका की लेट-स्टेज क्लिनिकल बायो फार्मास्युटिकल कंपनी कंसर्ट फार्मास्यूटिकल्स का अधिग्रहण करके कंपनी ने अधिग्रहणों के जरिए बढ़ना जारी रखा.
यह रैनबैक्सी के बाद सन फार्मा का दूसरा बड़ा अधिग्रहण था. सन फार्मा की एक सहायक कंपनी है एस.सी. टेरापिया एस.ए. रोमानिया. इसने मई 2022 में रोमानिया मुल्क में फिटरमैन फार्मा के मिनरल्स, विटामिन और सहायक शक्तिवर्धक दवाओं सहित फूड सप्लीमेंट के साथ यूरैक्टिव पोर्टफोलियो का अधिग्रहण किया
क्योंकि गंभीर बीमारियों की दवाओं वाले सेग्मेंट में कंपनी की अग्रणी उपस्थिति है और फरवरी, 2022 के स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग सोल्यूशंस ऐंड रिसर्च सेंटर (एसएमएसआरसी) के आंकड़ों के मुताबिक, 11 अलग-अलग श्रेणियों के डॉक्टरों के नुस्खों में सन फार्मा पहले नंबर पर रही.
शौक फिल्मों का मूवी के शौकीन सांघवी फिल्म रिलीज होने के पहले दिन, पहले शो में स्टार्स को देखना पसंद करते हैं

