scorecardresearch

बल्ले से बुलंदी पर

सितंबर 2022 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ट्वेंटी20 में शतक लगाकर उन्होंने शतकों का सूखा खत्म किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

विराट कोहली
विराट कोहली
अपडेटेड 30 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

24 विराट कोहली, 34 वर्ष क्रिकेटर

क्योंकि 

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट वाली खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बावजूद कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे यशस्वी क्रिकेटर बने हुए हैं. उनकी जोरदार सोशल मीडिया फॉलोइंग उन्हें चोटी का ग्लोबल इन्फलुएंसर बनाती है, साथ ही वे सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में भी अपना स्थान बनाए हुए हैं

क्योंकि विश्व क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक (75) जड़ने वाले बल्लेबाज कोहली 1,021 दिनों तक शतक से दूर रहने के बाद अपनी पहले की गेंम चेंजर वाली फॉर्म में लौट आए हैं. सितंबर 2022 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ट्वेंटी20 में शतक लगाकर उन्होंने शतकों का सूखा खत्म किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. टेस्ट और वनडे में उन्होंने चार शतक लगाए और आइपीएल के 2023 के संस्करण में भी उनका बल्ला खूब चला

क्योंकि वे मैदान में हों या बाहर, सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए या साथी अथवा वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ दो-दो हाथ करते हुए खबर बन जाते हैं. उन्होंने खेल के मानसिक दबावों के बारे में खुलकर बात की. क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर के साथ उनकी सार्वजनिक कहा-सुनी भी इस साल के आइपीएल में चर्चा का विषय बन गई

क्योंकि वे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारत की सबसे  प्रभावशाली जोड़ियों में से एक बने हुए हैं.

कोच के आगे बेबस बचपन के कोच राजकुमार शर्मा जब फोन करके उनकी बल्लेबाजी में खामियां बताते हैं, तो वे अब भी शर्म से लाल हो जाते हैं

Advertisement
Advertisement