ऊंचे और असरदार : रसूखदार
25 बाबा रामदेव, 57 वर्ष, योग गुरु
आचार्य बालकृष्ण, 52 वर्ष
सीईओ, पतंजलि आयुर्वेद
क्योंकि योग सिखाने से लेकर आयुर्वेद को बढ़ावा देने और बाजार में उत्पादों की एक विस्तृत रेंज पेश कर दोनों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को छुआ है. सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स के साथ वे बड़े इन्फलुएंसर और सही मायनों में 'मेक इन इंडिया’ के ब्रांड एंबेसडर हैंक्योंकि उन्होंने हरिद्वार में आयुर्वेदिक उपचार करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत वेलनेस सेंटर स्थापित किया है. 4,000 रोगियों को समायोजित करने की क्षमता वाले इस सेंटर में उपचार के लिए भारत के अलावा दर्जन भर से ज्यादा देशों से भी रोगी आते हैं
क्योंकि मोदी सरकार ने भारतीय शिक्षा बोर्ड को हरी झंडी दे दी है जो मूल रूप से रामदेव की परिकल्पना है. इस निजी राष्ट्रीय स्कूल बोर्ड का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान के आधार पर शिक्षा प्रदान करना है
नई ऊंचाइयां 51 साल की उम्र में पिछले साल आचार्य बालकृष्ण ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक टीम के साथ गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में 6,000 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की तीन अनाम चोटियों को फतह किया और 500 से ज्यादा दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियां खोज निकालीं
क्योंकि आयुर्वेद के क्षेत्र में हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों में आचार्य बालकृष्ण ने अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसमें जड़ी-बूटियों के एक विश्वकोश (एनसाइक्लोपीडिया) का संकलन शामिल है, जिसमें 60,000 से अधिक औषधीय पौधों की विस्तृत सूची है
अनुशासन की मिसाल पिछले तीन वर्षों में स्वामी रामदेव टीवी पर लाइव प्रसारण वाले अपने योग शो में वे एक दिन भी अनुपस्थित नहीं हुए हैं. भले ही वे यात्रा पर ही क्यों न रहे हों.

