scorecardresearch

विशेषांकः शौक बन गया कारोबार

आइआइटी के स्नातक रामांशु टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं और फ्लिकार्ट से आए मोहित ऑपरेशंस संभालते हैं.

नीरज सिंह
नीरज सिंह
अपडेटेड 3 जनवरी , 2022

नई नस्ल 100 नुमाइंदे/उद्यमी

नीरज सिंह, 36 वर्ष, संस्थापक, स्पिनी, गुरुग्राम

इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में नीरज सिंह की स्पिनी 28.3 करोड़ डॉलर (2,150 करोड़ रु.) उगाहकर देश की नवीनतम यूनिकॉर्न बन गई, जिसका मूल्य 1.8 अरब डॉलर आंका गया.

इसमें अबू धाबी की एडीक्यू, टाइगर ग्लोबल और एवेनिर ग्रोथ के नेतृत्व वाले इनवेस्टर कंसोर्शियम ने निवेश किया. इस्तेमालशुदा कार की बिक्री का प्लेटफॉर्म स्पिनी का मुकाबला कारडेको, ओएलएक्स, क्विक्र और दूसरी कंपनियों से है. उद्योग का अनुमान है कि 2022 के अंत तक भारतीय 67-72 लाख पुरानी कारों का इस्तेमाल कर रहे होंगे, और इसका कारोबार तेजी से ऑनलाइन होने लगा है.

नीरज कार प्रेमी शख्स हैं और इसी की वजह से उन्होंने स्पिनी शुरू की. आइआइटी-दिल्ली के पूर्व छात्र नीरज ने कई उद्यम शुरू किए और नए कारोबार में भी निवेश करते हैं. उन्होंने 2015 में अपने दोस्तों—मोहित गुप्ता और रामांशु माहौर के साथ मिलकर स्पिनी शुरू की.

आइआइटी के स्नातक रामांशु टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं और फ्लिकार्ट से आए मोहित ऑपरेशंस संभालते हैं. इस कंपनी के पास आठ शहरों—दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरू, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नै, कोलकाता और अहमदाबाद—में 15 कार केंद्र हैं.

संगीत प्रेमी संस्थापकों में से एक रामांशु धीर-गंभीर व्यक्ति हैं. वे गिटारिस्ट और गायक हैं, और उनके सहकर्मियों का कहना है कि उन्हें अक्सर गाना गुनगुनाते हुए सुना जा सकता है
''मैं उपभोक्ताओं का बेहद ख्याल रखता हूं, और उनकी बदलती जरूरतों को पूरी करने के लिए कारोबार में बदलाव करने के लिए उत्सुक रहता हूं’’

Advertisement
Advertisement