scorecardresearch

विशेषांकः तर्जुमानी मध्य वर्ग की

गुल्लक के निर्देशक ने उनसे पहले इसका टाइटिल सांग लिखवाया था, वह भी हिट रहा. अब इसके सीजन 3 से लेकर 5 तक लिखने की जिम्मेदारी है. 

दुर्गेश सिंह
दुर्गेश सिंह
अपडेटेड 10 जनवरी , 2022

नई नस्ल 100 नुमाइंदे/सिनेमा

दुर्गेश सिंह, 34 वर्ष
गीतकार/पटकथा लेखक

गुल्लक सीजन 2 के लिए मैंने अपने जीवन के डेढ़ साल दिए और अपने अनुभव उसमें निचोड़ डाले. मिडल क्लास के सुख-दुख को लोगों ने पसंद किया और अब लोग मुझसे उसी तरह की कहानी चाहते हैं.

मैं बदलते मिड्ल क्लास को उसके उसी रूप में पेश इसलिए कर पाया कि मैं भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मिडल क्लास परिवार से आता हूं.’’ गुल्लक के निर्देशक ने उनसे पहले इसका टाइटिल सांग लिखवाया था, वह भी हिट रहा. अब इसके सीजन 3 से लेकर 5 तक लिखने की जिम्मेदारी है. 

दुर्गेश ने 2013 में पत्रकारिता छोड़कर रेडियो के लिए शो किया और विज्ञापन एजेंसियों में कॉपी राइटर के तौर पर काम किया. विज्ञापन फिल्में की. जिंगल्स लिखे. लेकिन अंदर से एक छटपटाहट थी विज्ञापन से निकलकर फिल्म के बड़े स्पेस में जाने की. वह मौका गुल्लक से मिला. पंचायत के लिए भी लिखा.

इसके अलावा भी दुर्गेश अचंभित करने वाले काम कर रहे हैं जिसमें उनके पत्रकारिता के अनुभव सहायक बन रहे हैं. दुर्गेश बताते हैं, ''मेरी एक एंथोलॉजी फिल्म लंतरानी है जो अगले साल मई-जून में आएगी. इसमें व्यंग्य और सटायर है. अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन के लिए एक पारिवारिक शो लिख रहा हूं जो 2023 में रिलीज होगा.’’

उन्होंने दो-तीन साल बाद निर्देशन के मैदान में भी उतरने की तैयारी शुरू कर दी है. गोल्डी बहल, सोनाली बहल और अभिषेक बच्चन के प्रोडक्शन के लिए दुर्गेश एक शो करने वाले हैं जिसके वे क्रिएटर और को-डायरेक्टर हैं.

शौक बचपन में एक बार उन्होंने शादी में जाने के लिए अपने कजिन से जूता लिया था. शादी से लौटने के बाद वह तुरंत जूते ले गया. पिताजी को बुरा लगा. उनका बजट नहीं था तो वे मेरे लिए जूता नहीं खरीद पाए थे. अब उन्होंने इसी साल अपनी जिंदगी का सबसे महंगा जूता खरीदा है.

Advertisement
Advertisement