scorecardresearch

विशेषांकः काम से मुझे खुशी मिलती है

मुझे लगता है कि जब मैं अपने लोगों, अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम कर रही हूं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है

मिमी चक्रवर्ती, अभिनेत्री, गायिका और तृणमूल कांग्रेस सांसद
मिमी चक्रवर्ती, अभिनेत्री, गायिका और तृणमूल कांग्रेस सांसद
अपडेटेड 4 अक्टूबर , 2021

काम से मुझे खुशी मिलती है. मैंने खुद को अपने काम से इस तरह से जोड़ दिया है कि मुझे लगता है कि जब मैं अपने लोगों, अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम कर रही हूं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है. आज मैं जो कुछ भी हूं और जो कुछ भी मैंने हासिल किया है, वह अपने काम की वजह से ही. सब कुछ वायवीय है—आएगा और जाएगा, लेकिन किसी का काम, वह उसकी विरासत है, जिसे वह अपने पीछे छोड़ कर जाता है''

मिमी चक्रवर्ती, अभिनेत्री, गायिका और तृणमूल कांग्रेस सांसद

''मेरी बेटी और मेरा बेटा मुझे सबसे ज्यादा खुशी के पल देते हैं. मुझे अपने पिता से बहुत लगाव था, जो एक जेल अधिकारी थे और उनकी मृत्यु मेरे लिए एक बड़ा सदमा थी. मैंने अपने बेटे का नाम गुहान दास अपने पिता के नाम पर रखा है और मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पिता का मेरे बेटे में पुनर्जन्म हुआ है. इसलिए मेरे बच्चों की मौजूदगी और उनसे निकटता मुझे बहुत खुशी देती है. जब मैं अपने बच्चों के साथ अपने घर के बगीचे में घूमता हूं, तो मैं पूरी दुनिया को भूल जाता हूं''

शिव कार्तिकेयन, अभिनेता

''व्यक्तिगत स्तर पर देखें तो परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने, पसंदीदा शहर में घूमने, अपने कुत्तों के साथ खेलने, पीजी वुडहाउस को पढ़ने और शानदार संगीत सुनने में मुझे खुशी मिलती है''

नौशाद फोर्ब्स, को-चेयरमैन, फोर्ब्स मार्शल प्रा. लि.

Advertisement
Advertisement