scorecardresearch

विशेषांकः खुशी मन की एक दशा है

मुझे खाली समय में खाना पकाना भी पसंद है. मुझे घर का सादा खाना पसंद है और मैं किसी भी मीठी चीज की दीवानी हूं. मिठाइयां मेरी कमजोरी

नुसरत जहां, अभिनेत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद
नुसरत जहां, अभिनेत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद
अपडेटेड 4 अक्टूबर , 2021

''खुशी मन की एक दशा है. मैं हमेशा सकारात्मक सोच के साथ खुश रहने की कोशिश करती हूं. हालांकि, छोटी-छोटी चीजें, जैसे कुछ ऐसा करने में सक्षम होना, जिससे दूसरों के जीवन में बदलाव आए, मुझे खुशी मिलती है, मिसाल के तौर पर, किसी जरूरतमंद परिवार को राशन भेजना, किसी को शिक्षा या नौकरी दिलाने में मदद करना. व्यक्तिगत स्तर पर कहूं तो अच्छा खाना मुझे खुश करता है. यह मन को बेहतर महसूस कराने का एक अच्छा त्वरित उपाय है. मुझे खाली समय में खाना पकाना भी पसंद है. मुझे घर का सादा खाना पसंद है और मैं किसी भी मीठी चीज की दीवानी हूं. मिठाइयां मेरी कमजोरी हैं.''

नुसरत जहां, अभिनेत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद

''मैं कई मौकों पर और कई तरह से खुशी महसूस करती हूं—निश्चित रूप से जब गंभीर रूप से बीमार रोगी ठीक हो जाते हैं, खासकर बच्चे. जब मैं टेलीमेडिसिन को व्यापक होते देखती हूं, ड्रोन से अंग और ग्लूकोमीटर पहुंचते देखती हूं, तो खुशी होती है...

जब मैं सूर्योदय, इंद्रधनुष, विशाल पहाड़ों और लहरों को तट से टकराते हुए देखती हूं, तो भी मैं उत्साहित महसूस करती हूं. या जब मैं एक योग मुद्रा को पूर्ण करती हूं, एक दिन में 10,000 कदम चल लेती हूं और वजन तौलने वाली नामुराद मशीन आधा किलो वजन कम दिखाती है.

खुशी देने वालों की सूची में सबसे ऊपर मेरे माता-पिता, परिवार और दोस्तों का साथ है. वे मेरे जीवन को पूर्णता प्रदान करते हैं और हर दिन को इतना समृद्ध और विशेष बनाते हैं''

संगीता रेड्डी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप

 

Advertisement
Advertisement