ऑटो स्पेशल दिखे जो दिलकश / फेरारी
फेरारी रोमा को औपचारिक रूप से भारत में प्रेंसिंग हॉर्स (फेरारी का घोड़े वाला प्रतीक चिन्ह) की एंट्री-लेवल
पेशकश के रूप में लॉन्च किया गया है. इसके सबसे आकर्षक पहलुओं में एक है इसकी स्टाइलिंग—फेरारी इसे सिग्नेचर इटालियन स्टाइल, '50 और 60 के दशक के रोम की बेपरवाह जीवनशैली की पुनर्व्याख्या’ बताता है. (इसके नाम के पीछे का एक तर्क यह भी है.)
केबिन के आगे 3.9-लीटर टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन है, जो अधिकतम 620बीएचपी की पावर और 760एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है. रोमा 0-100 किमी प्रति घंटे 3.4 सेकंड में और 0-200 किमी प्रति घंटे 9.3 सेकंड में प्राप्त कर सकती है और इसकी शीर्ष गति 320 किमी प्रति घंटे से थोड़ी अधिक है.
रोमा की कीमत 3.76 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, लेकिन यह इसके साधारण संस्करण के लिए है. एक बार जब आप मर्जी के फीचर इसमें जुड़वाकर खरीदना शुरू करेंगे तो यह कीमत काफी बढ़ जाएगी.

