scorecardresearch

चट्टानी इरादे

बिरला की देखरेख में कंपनी का कारोबार 24 गुना से अधिक बढ़ा है. 1995 में 2 अरब डॉलर से बढ़कर यह 48 अरब डॉलर से अधिक का हो गया है

रंचित गोस्वामी
रंचित गोस्वामी
अपडेटेड 30 जुलाई , 2019

ऊंचे और असरदार की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर हैं 52 वर्षीय कुमार मंगलम बिरला आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं.

क्योंकि वे 14 विभिन्न व्यवसायों और 48.3 अरब डॉलर (3.3 लाख करोड़ रु.) के ग्रुप के राजस्व के साथ आदित्य बिरला समूह को लगातार ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं

क्योंकि ग्रुप ने जुलाई, 2018 में अपने आइडिया सेलुलर का वोडाफोन के साथ विलय करके भारत की सबसे बड़ी मोबाइल टेलीफोनी कंपनी बनाई जिसके इस जून महीने तक 38.75 करोड़ उपभोक्ता थे

क्योंकि हिंडाल्को के स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी नॉवेलिस इंक ने जुलाई, 2018 में वैश्विक स्तर पर कारोबार वाली अमेरिकी एल्युमिनियम कंपनी एलेरिस कॉर्पोरेशन का 2.58 अरब डॉलर (17,286 करोड़ रु.) में अधिग्रहण कर लिया और नॉवेलिस का महंगे एयरोस्पेस क्षेत्र में प्रवेश हो गया. जर्मनी में शोध और अनुसंधान सुविधा मिल जाने से नॉवेलिस को इस क्षेत्र की तकनीकी महारत भी मिल गई.

क्योंकि सेंचुरी टेक्सटाइल्स ऐंड इंडस्ट्रीज का व्यापार हासिल करने के बाद सीमेंट बिजनेस अल्ट्राटेक अब बाजार का अगुआ बन चुका है

कारोबार में चार चांद

बिरला की देखरेख में कंपनी का कारोबार 24 गुना से अधिक बढ़ा है. 1995 में 2 अरब डॉलर से बढ़कर यह 48 अरब डॉलर से अधिक का हो गया है

विरासत

उनके दादा और प्रेरणास्रोत बी.के. बिरला का निधन इसी साल 3 जुलाई को हुआ था, जिसके बाद कुमार मंगलम को बी.के. की कंपनी, सेंचुरी टेक्सटाइल्स ऐंड इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष चुना गया.

***

Advertisement
Advertisement