27वें नंबर पर हैं, 58 वर्षीय राहुल भाटिया इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के एमडी हैं.
क्योंकि उठापटक के दौर में भी इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में अपना अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा दर्ज किया
क्योंकि भाटिया ने भारत में कम किराए वाली लेकिन कुशल उड़ानों की अवधारणा की शुरुआत की और यह भी सुनिश्चित किया कि यह मॉडल लाभदायक भी हो. जेट एयरवेज के कई स्लॉट खाली करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निरंतर ध्यान देने के कारण इसकी योजना अपनी आधी क्षमता अंतरराष्ट्रीय बाजार में झोंक देने की है ताकि एयरलाइन क्षेत्र में वह ताकतवर खिलाड़ी बन सके
क्योंकि इंडियो के प्रवर्तकों में इस समय चल रही खींचातान और नतीजतन इसके शेयरों की कीमतें गिरने के बावजूद बाजार में 40 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन के दर्जे पर कायम है
अपनी-अपनी सवारी
अपनी दलील मजबूत करने के लिए भाटिया एक बार उद्योग क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक में वैगन आर में बैठकर पहुंच गए जबकि बाकी दिग्गज महंगी लग्जरी कारों में वहां पहुंचे
संजीव बजाज
37 नंबर पर हैं बजाज फिनसर्व के एमडी और सीईओ 49 वर्षीय संजीव बजा.
वित्तीय बढ़त
क्योंकि उनके दीर्घकालीन, टिकाऊ विकास पर फोकस के कारण बजाज फिनसर्व का राजस्व 30 फीसद बढ़कर 2018-19 में 42,605.6 करोड़ रु. हो गया है जबकि कर-बाद मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 3,219 करोड़ रु. हो गया है
क्योंकि बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के लिखित प्रीमियम 2018-19 में 17 फीसद बढ़कर 11,097 करोड़ रु. मूल्य के हो गए हैं और बजाज एलायंज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सकल लिखित प्रीमियम 17 फीसदी वृद्धि के साथ 8,857.2 करोड़ रु. मूल्य के हो गए हैं
क्योंकि बजाज फाइनेंस की परिसंपत्ति 2018-19 में 41 फीसद बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रु. की हो गई
पिता के शब्दों में
संजीव पारिवारिक व्यक्ति माने जाते हैं और पुणे में अपने पिता राहुल बजाज के साथ रहते हैं. उन्हें गोवा के समुद्र तट और खान-पान के ठिकाने अच्छे लगते हैं
***

