scorecardresearch

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-स्विंग फैक्टर

पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि विराट के लिए सबसे अच्छी बात है आसपास धोनी का मौजूद होना. मैदान पर उनकी सलाह अनमोल है. ''विश्वकप में अगर आप विकेट हासिल करते रहते हैं तो आप वास्तव में विपक्षियों पर दबाव बना देते हैं. भारत का गेंदबाजी आक्रमण यह कर सकता है.

कॉन्क्लेव में हेडेन, प्रसाद,गावस्कर और क्लार्क
कॉन्क्लेव में हेडेन, प्रसाद,गावस्कर और क्लार्क

हाउ्यज द जोशः क्या विराट विश्व कप जीतेंगे?

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, माइकल क्लार्क, मैथ्यू हेडेन और एम.एस.के. प्रसाद जब मंच पर पहुंचे तो लोगों के दिमाग में मई के अंत में शुरू होने जा रहे आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारत की जीत की संभावनाएं ही हावी थीं. विश्व कप के इस संस्करण में विराट कोहली के नेतृत्व में 'मेन इन ब्लू्' को ही जीत का दावेदार माना जा रहा है और इस पर आम सहमति थी कि वे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेंगे.

कोहली के कप्तानी कौशल के साथ ही मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक, प्रारंभिक दौर में पाकिस्तान से खेलने के अतिरिक्त दबाव पर चर्चा हुई. खिलाडिय़ों की फिटनेस पर आइपीएल के असर का मुद्दा भी उठा. क्या विराट ऐंड कंपनी भी कपिल के 'देवों' की ही तरह से इंग्लैंड में जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा करेगी? यह जानने के लिए जून-जुलाई तक इंतजार करना ही होगा. ठ्ठ

खास बातें

सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि विराट के लिए सबसे अच्छी बात है आसपास धोनी का मौजूद होना. मैदान पर उनकी सलाह अनमोल है.

''विश्वकप में अगर आप विकेट हासिल करते रहते हैं तो आप वास्तव में विपक्षियों पर दबाव बना देते हैं. भारत का गेंदबाजी आक्रमण यह कर सकता है.''

माइकल क्लार्क

क्लार्क का मानना है कि विश्व कप तक टीमों को कोशिश करते रहना चाहिए और हर गेम जीतना चाहिए ताकि लय और आत्मविश्वास बना रहे.

''मेरा मानना है कि सबसे हिम्मती टीम ही विश्व कप जीतेगी. और, ऐसी टीम वही होगी जिसे हारने से भी डर न लगे.''

मैथ्यू हेडेन

हेडेन कहते हैं कि आइपीएल भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाओं को बड़े पैमाने पर सामने ला रहा है. ''बच्चे ऐसे भारी दबाव का सामना करने के आदी हो जाते हैं जिसका सामना उन्हें दूसरी घरेलू प्रतियोगिताओं में नहीं करना होता.''

''यह शानदार खेल है जो वैश्विक मुद्दों से ऊपर है. मैं सचमुच प्रार्थना करता हूं कि क्रिकेट और फैले.''

***

Advertisement
Advertisement