scorecardresearch

क्या वजह है 'मूड ऑफ दी नेशन' सर्वे में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को सर्वश्रेष्ठ सीएम बताया गया?

लोकप्रियता में कुछ गिरावट के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में अव्वल नंबर पर

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ
अपडेटेड 11 सितंबर , 2024

हालिया लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा और इसका प्रमुख कारण था उत्तर प्रदेश में पार्टी का बेहद खराब प्रदर्शन. पार्टी राज्य की 80 सीटों में से सिर्फ 33 सीटें जीत पाई जो 2019 में मिली 62 सीटों से लगभग आधी हैं. निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घटते 'प्रभाव’ को लेकर अंदरखाने चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, जनता में योगी की साख मजबूत बनी हुई है. पिछले नौ देश का मिज़ाज सर्वेक्षणों में भाग लेने वाले देशभर के उत्तरदाताओं ने योगी को मुख्यमंत्रियों के बीच अव्वल स्थान पर ही रखा है.

'बुलडोजर बाबा’के नाम से चर्चित योगी ने खुद को भारत की सबसे लोकप्रिय राजनैतिक शख्सियतों में से एक के रूप में स्थापित किया है. अपराध के प्रति उनका सख्त मिजाज और मजबूत हिंदुत्ववादी नेता के रूप में पहचान उनकी लोकप्रियता के मुख्य कारण हैं. हालांकि, उनकी रेटिंग में गिरावट आई है जो उनके लिए फिक्र का सबब हो सकती है.

ताजा सर्वे में केवल 33 फीसद उत्तरदाता ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री मानते हैं, जो फरवरी के 46 फीसद से काफी कम है. योगी आदित्यनाथ इस सर्वेक्षण में अब भी सिर्फ इसलिए सबसे मजबूत नजर आते हैं क्योंकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके बीच लगभग 20 अंक का बड़ा अंतर है. शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से केवल तीन—आदित्यनाथ, केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी—को पांच फीसद से अधिक उत्तरदाताओं ने सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चुना है.

इस बीच पूर्वोत्तर से एक महत्वपूर्ण कहानी सामने आ रही है. अपने दूसरे कार्यकाल में सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग, जो सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का नेतृत्व करते हैं, ने गृह राज्य में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद तमांग को अब पर्याप्त समर्थन प्राप्त है और सर्वे में शामिल सिक्किम के 58 फीसद लोग उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं.

अपने गृह राज्य में 50 फीसद से अधिक समर्थन हासिल करने वाले एकमात्र अन्य मुख्यमंत्री असम के हेमंत बिस्व सरमा हैं, जबकि कोलकाता में एक डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या को लेकर तीखी आलोचना के बावजूद ममता बनर्जी के समर्थन में सबसे बड़ी वृद्धि हुई है. 46 फीसद उत्तरदाताओं ने उनके कामकाज से संतुष्टि जताई है.

अगर अपने गृह राज्यों में लोकप्रियता की बात करें तो शीर्ष 10 में शामिल पांच मुख्यमंत्री भाजपा के हैं. शीर्ष 10 में एक भी कांग्रेसी मुख्यमंत्री नहीं है, जिससे उनके शासन मॉडल पर सवाल उठ रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल

प्र: सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री (पूरे भारत में)

1

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश 33.2% [46.3%]

तीस राज्यों में लोगों से पूछा गया था कि वे देशभर के अपने पसंदीदा मुख्यमंत्री का नाम बताएं

2
अरविंद केजरीवाल दिल्ली 13.8 [19.6]

3
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल, 9.1 [8.4]

4

एम.के. स्टालिन, तमिलनाडु, 4.7 [5.5]

एम.के. स्टालिन
एन. चंद्रबाबू नायडू

5
एन. चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश 4.5 [अनुपलब्ध]

6
एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र 3.1 [1.9]

7
सिद्धरामैया कर्नाटक, 2.7 [2.3]

8
हेमंत विस्व सरमा, असम 2 [2]

9
पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड 0.5 [0.5]

10
नीतीश कुमार, बिहार, 0.5 [0.3]

सभी आंकड़े % में, अगस्त ’24 के आंकड़े बोल्ड में, फरवरी ’24 के आंकड़े [ ] में; बाकी: अन्य या पता नहीं/कह नहीं सकते

नोट : सभी राज्यों के सभी उत्तरदाताओं से पूछा गया कि देश के 30 मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन को वे कैसे आंकते हैं. यह रेटिंग पूरे भारत के उत्तरदाताओं की राय है. देश का मिजाज सर्वेक्षण में 1,36,463 उत्तरदाताओं में से 46.30 फीसद ने योगी आदित्यनाथ को पहले स्थान पर रखा
1

प्रेम सिंह तमांग, सिक्किम 55.7% [26%]

प्र: सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री (उनके अपने राज्य में)

हर राज्य के लोगों से पूछा गया था कि वे अपने प्रदेश के पसंदीदा मुख्यमंत्री का नाम बताएं

हेमंत बिस्व सरमा, असम 50.8% [48.6%] 

भूपेंद्र भाई पटेल, गुजरात 46% [42.6%]

ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल 45.5% [32.8%]

चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश 44.3% [अनुपलब्ध]

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली 44.4% [36.5%]

पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश 40.6% [29.3%]

एम.के. स्टालिन, तमिलनाडु 39.9% [35.8%]

योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश 38.9% [51.3%]

डॉ. माणिक साहा, त्रिपुरा, 38.4% [41.4%]

अप्रूवल रेटिंग के सभी आंकड़े प्रतिशत में; अगस्त ’24 के आंकड़े बोल्ड में, फरवरी ’24 के आंकड़े [ ] में

नोट: प्रत्येक राज्य के उत्तरदाताओं से उनके अपने मुख्यमंत्री के प्रदर्शन का आकलन करने को कहा गया था. मिसाल के तौर पर, सिक्किम के कुल 300 उत्तरदाताओं में से 55.7 फीसद ने कहा कि वे प्रेम सिंह तमांग से संतुष्ट हैं, जबकि असम के 8,489 उत्तरदाताओं में से 50.8 फीसद ने हेमंत बिस्व सरमा के प्रदर्शन पर संतुष्टि जाहिर की.

Advertisement
Advertisement