scorecardresearch

विधानसभा चुनाव 2022ः दोनों हाथों में लड्डू की चाह

यहां एनडीए के घटक दल में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने यूपी चुनाव के लिए 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

यहां भी, वहां भी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी यूपी में भी अपनी पैठ बनाना चाहते हैं
यहां भी, वहां भी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी यूपी में भी अपनी पैठ बनाना चाहते हैं
अपडेटेड 7 फ़रवरी , 2022

उत्तर प्रदेश/आइपी

उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं, मगर राजनैतिक पारा बिहार में भी गरम है. यहां एनडीए के घटक दल में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने यूपी चुनाव के लिए 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

वे यूपी के पूर्वांचल में बड़ा फैक्टर माने जाने वाले निषाद वोटरों पर अपना दांव चलने की कोशिश कर रहे हैं. इस चक्कर में वे भाजपा को नाराज करने से भी गुरेज नहीं कर रहे. हाल ही में उन्होंने बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपना भाई बता दिया.

पिछले साल फूलन देवी के शहादत दिवस के मौके पर उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर ले लिया था.

वैसे जानकारों का मानना है कि सहनी यूपी में अपनी पार्टी की पैठ बनाना तो चाह ही रहे हैं, साथ ही बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव और बोचहां उपचुनाव में भी पार्टी की दावेदारी मजबूत करना चाह रहे हैं.

Advertisement
Advertisement