scorecardresearch

वसाबी: जापानी भोजन की सबसे उम्दा जगह

यहां के खाने का मजा ही मत पूछिए. यह उन सभी चीजों का सार है, जिन्हें मैं अपने दिल के करीब रखता हूं. मसलन मैं हेल्थ और फिटनेस का बहुत ध्यान रखता हूं.

अपडेटेड 17 सितंबर , 2013
जब भी मैं बाहर खाना खाने और बेहतरीन खाना खाने के बारे में सोचता हूं तो मेरे दिमाग में सबसे पहले जिस जगह का ख्याल आता है, वह जगह होती है वसाबी. अच्छा भोजन करने के लिए बाहर निकलते समय यह रेस्तरां हर बार मुझे अपनी ओर खींचने की ताकत रखता है.

यहां के खाने का मजा ही मत पूछिए. यह उन सभी चीजों का सार है, जिन्हें मैं अपने दिल के करीब रखता हूं. मसलन मैं हेल्थ और फिटनेस का बहुत ध्यान रखता हूं. मुझे लगता है कि दिनभर एनर्जी का लेवल बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज के अलावा मुझे ढेर सारे प्रोटीन की भी जरूरत है.

वसाबी इसके लिए बिलकुल फिट है. यह रेस्तरां स्वच्छ और पौष्टिक भोजन प्रदान करता है, जो स्वास्थ्यप्रद होता है. यहां के तमाम व्यंजन प्रोटीन के मामले में समृद्ध हैं. आम तौर पर मैं साशिमी से शुरू करता हूं, जो ताजी होती है और फिर ब्लैक कॉड मिसो और चिलियन सी बास मंगाता हूं.

आप सिर्फ  खाना खाने के लिए ही किसी रेस्तरां में नहीं जाते, बल्कि अपने समग्र अनुभव की वजह से बार-बार उस जगह पर जाते रहते हैं. वहां का माहौल मुझमें जान डाल देता है और अपने मित्रों तथा परिवार के साथ वहां भोजन करना मेरे लिए सचमुच खुशी की बात होती है.


Advertisement
Advertisement