scorecardresearch

"किसको नहीं भाता उम्दा खलनायक"

गायिका-अभिनेत्री इला अरुण इस बार हॉट स्टार की सीरीज आर्या 3: अंतिम वार में खतरनाक खलनायिका के अवतार में आई हैं, पढ़िए उनसे बातचीत के अंश

इला अरुण
इला अरुण
अपडेटेड 7 मार्च , 2024

● आपका ड्रीम रोल क्या है?

मैं ऐसे रोल चाहती हूं जिसमें पूरी तरह से एक अनजान दुनिया में दाखिल होना पड़े. किसी पहलू से कमजोर शख्स का रोल करना और ऐसे समाज में जीने को विवश होना जो उस कमजोरी को समझ पाने में नाकाम है, किसी भी ऐक्टर के लिए यह बड़ा चैलेंज है. ऐसे शख्स के एहसासात को पकड़ पाना सचमुच बड़ी उपलब्धि होगी.

इस सीरीज में आपने एक निगेटिव कैरेक्टर किया. कैसा अनुभव रहा?

बदले की भावना वाला मेरा स्वभाव नहीं. पर यही तो एक ऐक्टर का असल चैलेंज है कि अपने स्वभाव के विपरीत वाले किसी किरदार को शिद्दत से निभाएं. किसी भी कैरेक्टर के कई शेड होते हैं. उसे गढ़ने में रोल निभाने वाले सभी पहलुओं को हमें ख्याल में लेना होता है. अपनी पर्सनालिटी से अलहदा किसी रोल को निभा जाना एक आर्टिस्टिक उपलब्धि है. मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाई.

गायिकी या अभिनय? किधर ज्यादा झुकाव रहता है?

फिल्मों के लिए गाने के चलते बतौर गायिका मैं पॉपुलर हूं लेकिन रंगकर्मी के रूप में तो मैं पिछले चार दशक से सक्रिय हूं. थिएटर मेरी जान है. हेनरिक इब्सन के पांच नाटक मैंने रूपांतरित किए हैं. के.के. रैना के साथ दो निर्देशित किए और अभिनय भी किया.

सुष्मिता सेन के साथ काम का अनुभव कैसा रहा?

सुष्मिता के साथ पहले भी काम किया है. चिन्गारी में उनकी मां बनी थी. मैं उनको हमेशा भीतर से मजबूत और साथ-साथ उतना ही विनम्र इंसान पाती हूं. दिल के दौरे के बाद उनका इस तरह से वापसी करना छोटी बात नहीं है. सारे ऐक्शन सीन भी उन्होंने बड़ी ही शिद्दत के साथ किए.

- शशि सन्नी

Advertisement
Advertisement