scorecardresearch

बिहारः भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा जीरो टालरेंस है, कार्रवाई हो रही है

आलोक में हर विश्वविद्यालय का प्रशासन अलर्ट रहे कि ऐसी गड़बड़ी वहां न होने पाए. और, होने पर कार्रवाई हो.

विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री
विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री
अपडेटेड 7 फ़रवरी , 2022

बातचीत: विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री

 राज्य के विश्वविद्यालयों में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, आपका विभाग क्या कर रहा है?

हम लोग भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं. आपने देखा होगा कि जब भी कोई मामला होता है, हम चांसलर के सामने भेज देते हैं. निगरानी विभाग इसकी जांच भी करता है. हालांकि इसके कंपीटेंट अथॉरिटी चांसलर होते हैं. फैसला उनको लेना होता है.

 कार्रवाई तो हो रही है, मगर ऐक्शन लेने में देरी हो रही है, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं?

मैंने पहले ही कहा इसके कंपीटेंट अथॉरिटी चांसलर होते हैं, उनको फैसला लेना है. हमें लगता है कि वे जरूर कोई फैसला लेंगे.

ऐसी खबर आई थी कि आपने राजभवन की ओर से आयोजित चांसलर अवार्ड समारोह का बहिष्कार किया था.

उसकी अलग पृष्ठभूमि थी, उसे अभी रहने दें.

 विभाग की तरफ से विश्वविद्यालयों को इस मसले को लेकर पत्र भी भेजे गए हैं.

बिल्कुल सही. हमने सभी को पत्र भेजा है कि जिस तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत आई है, उसके आलोक में हर विश्वविद्यालय का प्रशासन अलर्ट रहे कि ऐसी गड़बड़ी वहां न होने पाए. और, होने पर कार्रवाई हो.

 आंसर शीट की खरीद बाहर से हो रही है, क्या यह यहां नहीं छप सकती?

इसे तो यहां छपना ही चाहिए. अगर कोई बाहर गड़बड़ी की नीयत से खरीद भी रहा है, तो उस पर आप देख ही रहे हैं कि कार्रवाई हो रही है.

 राज्य के विश्वविद्यालयों के सुधार के लिए कोई खास योजना?

राज्य के विश्वविद्यालयों में अलग-अलग विषयों के 4,600 असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली प्रक्रिया जारी है, ये खाली पद भर जाएंगे तो स्थिति खुद-बखुद काफी बेहतर हो जाएगी.

Advertisement
Advertisement