आपको आमिर खान के साथ दो फिल्मों में काम करने का मौका मिला, दंगल और अब सीक्रेट सुपरस्टार. कैसा महसूस कर रही हैं?
मैं बहुत लकी हूं. खुश हूं. उनके साथ दो बार काम करने का मौका मिला. थोड़ी नर्वस भी हूं. दंगल के बाद सीक्रेट सुपरस्टार में मुझे खुद को साबित करने की चुनौती है.
इस फिल्म के लिए भी आमिर ने आपको कुछ सीख दी?
आमिर सर ने एक ब्रीफ दिया था दंगल में रेसलिंग के लिए. उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार के लिए भी कहा कि गिटार सीखना है ताकि ऐसा लगे कि मैं सच में गिटार बजा रही हूं. गाना गाते हुए लगे कि मैं गाना गा रही हूं. मैंने गिटार सीखा और सिंगर मेघना के साथ समय गुजारा.
सीक्रेट सुपरस्टार में आपका रोल क्या है?
मैं इंसिया नाम की एक लड़की का रोल निभा रही हूं. वह एक पावरफुल लड़की है. बहुत बोल्ड है. उसका अपना एक ड्रीम है. वह अपनी आवाज से पूरी दुनिया को खुश करना चाहती है. लेकिन इसके लिए उसे समाज और अपनी फैमिली से लडऩा पड़ता है.
इंसिया का किरदार असम की नाहिद अफरीन और कर्नाटक की सुहाना सईद से कितना प्रभावित है?
अलग कैरेक्टर है. इंसिया वडोदरा की लड़की है.
इंसिया हिजाब और बुर्का क्यों पहनती है?
इंसिया के लिए हिजाब मजबूरी नहीं है. पिता नहीं चाहते हैं कि वह गाना गाए. लेकिन वह अपनी प्रतिभा मरने नहीं देना चाहती. वह चेहरा छुपाती है. वह अपने गाने दुनिया को सुनाना चाहती है.

