scorecardresearch

संदेश देने वाली किताबें उबाऊ होती हैं

फिल्मकार दीपा मेहता ने साहित्य और समसामयिक फिल्मों पर

अर्नेस्टो रूस्कियो गेट्टी इमेजेज
अर्नेस्टो रूस्कियो गेट्टी इमेजेज
अपडेटेड 1 अक्टूबर , 2018

फिल्मकार दीपा मेहता से साहित्य और समसामायिक फिल्मों पर जोआन लोवो की बातचीतः

साहित्य के लिए जेसीबी प्राइज में इस साल की लंबी सूची के बारे में आपको क्या बात रोमांचित करती है?

हम (जूरी) 61 से ज्यादा पुस्तकें पढ़ते हैं, या किसी की गिनती के मुताबिक करीब 1,50,000 पृष्ठ. उनमें से कुछ कहानियां अद्भुत थीं. शेक्सपियर ने कहा था कि दुनिया में तीन तरह की कहानियां होती हैं, लेकिन यह बात महत्वपूर्ण होती है कि आप उसे कैसे पेश करते हैं. इन पुस्तकों में विषय और उनकी प्रस्तुति बहुत अलग थी. चाहे वह भाषा हो, अनुवाद हो, एक बेहतरीन सामंजस्य था और साथ ही मानवता के प्रति गहरा प्रेम निहित था जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया.

समसामयिक भारतीय साहित्य पर आपकी क्या राय है?

चुनी गई दस पुस्तकों के आधार पर मैं कह सकती हूं कि यह बहुत अच्छा है. अगर किसी ने मुझसे पूछा कि क्या मैं इनमें से किसी पर फिल्म बनाना चाहूंगी तो मैं यही कहूंगी कि इन सभी पर फिल्म बनाना चाहूंगी.

फिल्मों के माध्यम से आप क्या संदेश देना चाहती हैं?

जिज्ञासा कहानी में सबसे अच्छी बात होती है. कोई चीज कौतूहल पैदा करे तो वह मुझे प्रभावित करती है. फिर मैं उस पर फिल्म सोचने लगती हूं.

क्या आप मानती हैं कि हर कहानी का कोई संदेश होना चाहिए?

मैं कोई किताब पढऩे के बाद यह नहीं कहती हूं कि इसका संदेश बहुत अच्छा है. मुझे तो उसकी भाषा, उसकी कल्पना और कहानी ही प्रभावित करती है. संदेश मुझे बहुत ऊबाऊ लगते हैं.

***

Advertisement
Advertisement