scorecardresearch

सिनेमाः सनडांस की ओर

वे अत्यंत पढ़ी-लिखी और आजाद महिला हैं और सही मायने में लंबे समय से घर का वित्तीय प्रबंधन वही देख रही थीं.

रीमा सेनगुप्ता
रीमा सेनगुप्ता

किसी अकेली महिला के लिए मुंबई में किराये का फ्लैट हासिल करना लॉटरी जीतने से कम नहीं और इसे 27 साल की रीमा सेनगुप्ता से बेहतर भला कौन जान सकता है. सेनगुप्ता तब लंदन में पढ़ाई कर ही रही थीं, जब उनके पिता ने उनकी मां सुरेखा से कहा कि उसे अब अपने लिए अलग घर का इंतजाम कर लेना चाहिए. 

सेनगुप्ता कहती हैं, ''वे अत्यंत पढ़ी-लिखी और आजाद महिला हैं और सही मायने में लंबे समय से घर का वित्तीय प्रबंधन वही देख रही थीं.'' वे बताती हैं, अचानक उन्हें हड़बड़ी में घर तलाशना पड़ा, पर कोई उन्हें मकान देने को तैयार न था, क्योंकि उनके पति उनके साथ न थे.

बेटी के गुस्से और हताशा ने उसकी तीसरी शॉर्ट फिल्म काउंटरफीट कुंकू की पटकथा तैयार कर दी, जो कि अब इसी महीने होने वाले सनडांस फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल नैरेटिव शॉर्ट प्राइज की होड़ में है. फिल्म में मलयाली कलाकार कणि कुश्रुति और विजय वर्मा हैं और इसका निर्माण उनकी मां ने किया है, जो कि पूर्व जीवन की स्मृति के आधार पर इलाज करती हैं.

यह कहानी एक महिला पर केंद्रित है जो उत्पीडऩ के कारण अपने पति से अलग हो जाती है और अपने लिए घर तलाश करती है. इस फिल्म में वैवाहिक जीवन में बलात्कार के मुद्दे को भी उठाया गया है.

Advertisement
Advertisement