scorecardresearch

साइज़ ज़ीरो में यकीन नहीं करती: हुमा कुरैशी

गैंग्स ऑफ वासेपुर की मोहसिना की लव शव ते चिकन खुराना रिलीज हो चुकी है. हुमा के पास विज्ञापनों से लेकर फिल्मों तक काम की कोई कमी नहीं है.

हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी
अपडेटेड 20 जनवरी , 2013

गैंग्स ऑफ वासेपुर की मोहसिना की लव शव ते चिकन खुराना रिलीज हो चुकी है. हुमा के पास विज्ञापनों से लेकर फिल्मों तक काम की कोई कमी नहीं है. उनसे हुई बातचीत:

पापा का फूड बिजनेस और अब फूड मूवी?
एकदम सही. पापा ने कभी अपने फैसले थोपे नहीं और फिल्म की बात है तो कहानी थी ही इतनी अच्छी. 

फूड के इस माहौल में साइज़ जीरो का क्या?
मैं दूसरों को देखकर नहीं चलती. वही काम करती जो मुझे ठीक लगता है. खुद को कष्ट देना तो बिल्कुल पसंद नहीं है. साइज़ जीरो में यकीन नहीं करती.

लव शव ते चिकन खुराना की हरमन और मोहसिना को कैसे अलग मानती हैं?
इनमें यही समानता है कि यह असल जिंदगी के काफी करीब हैं. हरमन छोटे शहर की पंजाबी लड़की है. ऐसा किरदार जिससे सभी लड़कियां खुद को जोड़ सकेंगी. 

फिल्म में आप थोड़ी बोल्ड हुई हैं तो अब अगली बारी बिंदास आइटम नंबर की है?
कुछ सोचा तो नहीं है लेकिन अच्छा मिला तो करूंगी. 

अभी तक अनुराग कश्यप की फिल्में की हैं, कोई बाहर का बैनर भी कर रही हैं?
विशाल भारद्वाज की एक थी डायन और निखिल आडवाणी की डी डे कर रही.

आप तीन फिल्म पुरानी हो चुकी हैं, क्या सीखा?
जो हो वही रहो और अपना काम ईमानदारी से करो.

Advertisement
Advertisement