scorecardresearch

अब कैनवस पर दिखीं 'सिल्क' विद्या बालन

विद्या बालन की द डर्टी पिक्चर ने ऐसा जादू चलाया है कि उन्हें लेकर दीवानगी रह-रहकर सामने आती रहती है. उनसे इंस्पायर होने वालों में एक नया नाम है जाने-माने चित्रकार विवेक शर्मा.

विद्या बालन
विद्या बालन
अपडेटेड 16 सितंबर , 2012

विद्या बालन की द डर्टी पिक्चर ने ऐसा जादू चलाया है कि उन्हें लेकर दीवानगी रह-रहकर सामने आती रहती है. उनसे इंस्पायर होने वालों में एक नया नाम है जाने-माने चित्रकार विवेक शर्मा.

महात्मा गांधी और भगवान गणेश जैसे भारतीय प्रतीकों को उकेर चुके विवेक ने  मुंबई में विद्या की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई है.

यह प्रदर्शनी 8 सितंबर को शुरू हुई. विवेक का कहना है, ''अपनी पेंटिंग्स के जरिये मैं मार्लिन मुनरो और सिल्क स्मिता के जीवन की तुलना करने की कोशिश कर रहा है. ''  देखें उनकी यह कोशिश सिल्क को कितनी भाती है.

Advertisement
Advertisement