5. उदय कोटक, 62 वर्ष, एमडी और सीइओ, कोटक महिंद्रा बैंक
क्योंकि केंद्र ने 2018 में संकटग्रस्त फर्म आइएलएफऐंडएस को उबारने के लिए उसके चैयरमैन के रूप दायित्व सौंपा और उन्होंने इस साल अक्तूबर तक इसके लगभग 94,000 करोड़ रुपए के बकाया ऋण के 60 प्रतिशत से अधिक की वसूली संभव करा दी
क्योंकि 31 मार्च, 2021 तक 2.23 लाख करोड़ रुपए के कर्ज, 6,965 करोड़ रु. के शुद्ध लाभ, वर्ष में 2.8 लाख करोड़ रु. के जमा और 65,472 करोड़ रु. के पूंजी भंडार के साथ, कोटक महिंद्रा भारत का चौथा सबसे बड़ा निजी बैंक है
क्योंकि सितंबर में फॉक्सवैगन फाइनेंस की व्हीकल फाइनेंसिंग पोर्टफोलियो का अधिग्रहण, निवेशक और जारीकर्ता सि र्विसिंग प्लेटफॉर्म केफिन टेक्नोलॉजीज में 9.99 प्रतिशत शेयर और टाटा की फर्म फेरबाइन में भी इतनी ही हिस्सेदारी हासिल करते हुए, समूह बाजार में लगातार बढ़ा रहा है
क्योंकि वित्तीय सेवाओं में डिजिटल क्रांति से वित्त वर्ष 2021 में उनके बैंक के मोबाइल ऐप से लेनदेन के आकार में 128 प्रतिशत की वृद्धि और मूल्य में 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई
क्योंकि वे दिसंबर 2020 में ब्लूमबर्ग अरबपतियों की सूची में 16 अरब डॉलर (1.2 लाख करोड़ रु.) की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर बैंकर थे
क्योंकि पिछले दिसंबर में आरबीआइ ने उन्हें सीईओ के रूप में तीन साल का सेवा विस्तार दिया. 2023 में जब उनका कार्यकाल समाप्त होगा, बैंक के शीर्ष पद पर उन्हें 20 साल का लंबा अनुभव होगा
फुर्सत में मध्ययुगीन फ्लोरेंस बैंकर की कहानी पर नेटफिलिक्स सिरीज मेडिसी देखा. ड्रामा सिरीज द क्राउन भी पसंदीदा.

