मां भारतीय मूल की और पिता जमैकाई मूल के. कैलिफोर्निया में 1964 में जन्म, बर्कले में पली-बढ़ीं, लेकिन अपने नाना-नानी के यहां चेन्नै आती रहीं; साड़ी पहनना और थोड़ा-बहुत तमिल बोलना भी सीखा
ऐतिहासिक रूप से अश्वेत कॉलेज, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की, और उसके बाद कानून की डिग्री प्राप्त की
2011-2017 तक कैलिफोर्निया की एटॉर्नी जनरल रहीं
2017 में सेनेट में आने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और दूसरी अफ्रीकी-अमेरिकी महिला बनीं; अमेरिका की उप-राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी
हैरिस ड्रीमर्स (बचपन में अमेरिका आ पहुंचे आप्रवासी जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं हैं), समान वेतन और गर्भपात के अधिकारों की पैरोकार रही हैं; कैलिफोर्निया की सरकारी वकील के तौर पर कथित तौर पर अपने ठोस विचारों के लिए कुछ झटके भी झेले हैं
सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और रोजाना घंटे भर वर्क आउट में बीतता है
भोजन पकाना अच्छा लगाता है; भुना हुआ मुर्गे का गोश्त रात के खाने में पसंद
पसंदीदा किताबों में रिचर्ड राइट की नेटिव सन, खालेद हुसैनी की द काइट रनर, एमी टैन की द जॉय लक क्लब, टोनी मॉरिसन की सांग ऑफ सोलोमन कन्वर्स स्नीकर की शौकीन, उनके सफर का साथी
रिपब्लिकन सेनेटर ने उन्हें 'का-माला-माला’कहा तो उनके नाम का उच्चारण चुनावी मुद्दा बना
पी.वी. गोपालन (नाना)
डोनाल्ड जे हैरिस
(पिता)
माया हैरिस (बहन)
टोनी वेस्ट से विवाह; मीना हैरिस बेटी
राजम गोपालन (नानी)
श्यामला गोपालन (मां)
डगलस एमहॉफ (पति)
डगलस एमहॉफ का 25 साल तक फिल्म निर्माता क्रिस्टीन एमहॉफ के साथ विवाह था; उनके दो बच्चे कोल एमहॉफ और इला एमहॉफ हैं.
साउथ ब्लॉक राहत की सांस लेगा कि अब उसे ट्रंप की मनमौजी कूटनीति से नहीं निपटना पड़ेगा. बाइडन अधिक गंभीर और कम फितूरी होंगे
भारत-अमेरिकी संबंधों में पिछले चार राष्ट्रपतियों-रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों-के दौर में बेहतरी दिखी है. बाइडन को अब मजबूत नींव पर आगे बढऩा है.
बाइडन एशियाई सदी को सिर्फ चीन की सदी बनने से रोकने को उत्सुक हैं. यह अमेरिका के हित में होगा कि भारत को इस क्षेत्र में बढ़ावा मिले
भारत का अमेरिका में व्यापक समर्थन है, उसका राजनैतिक वर्ग उदार लोकतंत्र की बात करता है जबकि कारोबारी बाजार से प्रभावित है

