scorecardresearch

रिश्तों में गर्मी लाने का मौका

परिवार के सदस्यों के साथ पायजामा पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं और उन संग्रहालयों की आभासी यात्रा (वर्चुअल टूर) कर रहे हैं जहां भविष्य में जाने की योजना उन्होंने बनाई हैं

सुवीर सरन और चार्ल्स बर्ड स्टार शेफ और होममेकर
सुवीर सरन और चार्ल्स बर्ड स्टार शेफ और होममेकर
अपडेटेड 30 मार्च , 2020

इंडिया टुडे टीम

गुड़गांव के हाउस सेलेस्टे के स्टार शेफ और रेस्तरां के मालिक सुवीर सरन कहते हैं, ''आपसी रिश्तों को मजबूत करने का सबसे अच्छा संकेत मुझे मेरे कुत्तों से मिला.

मैंने अपने कुत्ते लूसो को अपने दूसरे कुत्ते लुका के सिर पर बैठे देखा, जिसने उसे अनदेखा कर दिया. यह सबसे जरूरी सलाह है जो मैं लोगों को उनके पुराने रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए दे सकता हूं.'' उनके 18 साल से पार्टनर चार्ल्स बर्ड का कहना है कि यह काम एक-दूसरे को पूरा स्पेस देते हुए किया जाना चाहिए.

दोनों जूम पर अपने परिवारों के साथ पायजामा पार्टियों की मेजबानी कर रहे हैं और साउथ एक्सटेंशन के अपने घर की छत पर हर्ब्स गार्डन की देखभाल करते हुए अच्छा समय बिता रहे हैं. सरन कहते हैं, ''हम सर्दियों के कपड़े पैक कर रहे हैं और किताबों को सुव्यवस्थित कर रहे हैं. घर को व्यवस्थित किए जाने का काम अभी चल ही रहा है.''

***

Advertisement
Advertisement