scorecardresearch
डार्क मोड

आवरण कथा-संयुक्त मुकाबला

प्रियांशी कपूर अपने संयुक्त परिवार के साथ ऑनलाइन गेम्स खेल रही हैं

प्रियांशी कपूर गृहिणी
प्रियांशी कपूर गृहिणी
अपडेटेड 30 मार्च , 2020

इंडिया टुडे टीम

40 साल की दिल्ली की प्रियांशी कपूर ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रही हैं कि वे संयुक्त परिवार में रहती हैं.

परिवार में छह वयस्क और चार बच्चे हैं और यहां कभी भी कोई बोझिल पल नहीं आता है. महामारी के दस्तक देने से ठीक पहले, उनके 71 वर्षीय ससुर की घुटने की सर्जरी हुई थी और वे इस बात से निराश थे कि कोई उनके एक जगह सिमटकर रह जाने की चुनौती समझ नहीं रहा है.

हालांकि लॉकडाउन के कारण अब हर कोई घर पर है तो वे उनकी समस्या को बेहतर समझ पा रहे हैं. कपूर कहती हैं, ''हम बोर्ड गेम और ऑनलाइन गेम खेलते हैं.

आप हर किसी के सेलफोन को कनेक्ट कर सकते हैं और एक-दूसरे के साथ रियल टाइम पर गेम खेल सकते हैं.''

***

ADVERTISEMENT
Advertisement