सोनाली आचार्जी
हमने अपने घर में नियम बना लिया है कि रोज दो बार घर का बना खाना खाएंगे. इसमें भी एक बार का खाना सीधा-सादा दाल-चावल-सब्जी होगा.
मैंने ऑनलाइन कई लोगों को गरिष्ठ, तेल से भरा खाना बनाते देखा है, पर यह लंबे समय तक नहीं खाया जा सकता और जब घर में बैठे ही रहना हो तब तो सेहत के लिए भी ठीक नहीं है.
लॉकडाउन टिप
सब्जियों की किल्लत के इन दिनों में सडऩे वाली सब्जियां पहले बनाएं. पत्तियों वाली सब्जियां पहले दिन, फलियां और भिंडी दूसरे दिन, फूल गोभी और पत्ता गोभी तीसरे दिन बनाएं. आलू और प्याज सबसे बाद के दिनों के लिए रखें.
***

