साल 2012 में बोल्ड कारणों से सुर्खियां बटोरने के मामले में एक ही तिकड़ी ध्यान में आती है-सनी लियोनी, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे. उन्होंने मीडिया के हर आधुनिक स्वरूप का जमकर इस्तेमाल किया और अपार चर्चे लूटे.
भारतीय मूल की इंटरनेशनल पोर्न स्टार सनी लियोनी ने 2011 में जब बिग बॉस-5 के जरिए भारत में कदम रखा तो कई नाक भौंहें सिकुड़ी थीं. कई तरह के चर्चे हुए. लेकिन कोई नहीं जानता था कि एक साल में पूरी दुनिया ही बदल जाएगी. आज सनी लियोनी बॉलीवुड का हिस्सा हैं. उनकी पहली फिल्म जिस्म-2 रिलीज हो चुकी है.
उन्होंने अपने पति के साथ मुंबई में अपना आशियाना भी बसा लिया है. एकता कपूर की रागिनी एमएमएस-2 में वे लीड रोल में हैं. बताया जा रहा है कि वे एक आइटम नंबर भी करने जा रही हैं और न्यू ईयर के एक प्रोग्राम के लिए उन्होंने एक करोड़ रु. चार्ज किए हैं. इस साल ऑनलाइन सर्च के मामले में उन्होंने बॉलीवुड की सेलिब्रिटी को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है.
यह तो एक इंटरनेशनल स्टार का भारत आना था. इस साल एक भारतीय हसीना ऐसी भी है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जलवे बिखेरे हैं. इरॉटिका आइकन कही जाने वाली शर्लिन चोपड़ा ने प्लेबॉय के लिए न्यूड शूट किया और वे इस मैग्जीन के कवर पर आने वाली पहली भारतीय मॉडल हैं. यही नहीं, वे 2013 में थ्री डी में बन रही कामसूत्र में भी अपनी दिलकश अदाओं और आकर्षक बदन का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इंटरनेशनल वेबसाइट आस्कमैन के टॉप 99 डिज़ायरेबल वूमन ऑफ 2013 में 63वां स्थान पाया है. साल भर उनके ट्वीट्स ने वैसे भी उन्हें सुर्खियों में बनाए रखा है.
भारत के विश्व कप जीतने पर न्यूड होने का वायदा करने और फिर उससे मुकरने वाली पूनम पांडे ने 2012 में साल भर ट्विटर पर सनसनी मचाए रखी. वे समय-समय पर अपने न्यूड पिक्चर्स पोस्ट करती रहीं और ट्विटर पर उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती रही. लेकिन इस बार उन्होंने ट्विटर पर वादा किया और उसे निभाया. चर्चे इतने चले कि उन्हें जिस्म के डायरेक्टर अमित सक्सेना की नशा में मुख्य किरदार मिल गया. उन्होंने मुहर्त शॉट ही बेड रूम सीन के साथ दिया और अब अमित का कहना है, ‘‘पूनम बिपाशा से ज्यादा टैलेंटेड हैं.’’
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन तीन देवियों की हुकूमत चलती है तो इनकी हर नई पोस्ट के साथ इनके चहेतों की संख्या बढ़ती जाती है. विवाद खड़ा करना इन्हें अच्छी तरह आता है तो किसी भी विषय पर ये अपनी बेबाक राय रखने से पीछे नहीं हटतीं. पब्लिसिटी के हर माध्यम और हथकंडे में इन्हें महारत हासिल है. 2013 में पूनम उड़ते हेलिकॉप्टर में किस सीन करती दिखेंगी तो शर्लिन थ्री डी कामसूत्र से आपकी आहें निकलवा देंगी और सनी बॉलीवुड स्टाइल में अपने ठुमकों से आपको थिरकाती नजर आएंगी.

