अवैध शराब के खिलाफ यूपी में चलेगा अभियान, अन्य राज्यों के अपडेट
पहले चरण का लॉकडाउन समाप्त होने में अब दो दिन का समय बाकी है. लेकिन कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार फिलहाल बहुत ज्यादा ढील देने के मूड में नहीं है. राज्य अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं. इसी कड़ी में पढ़िए राज्यों के ओर से जारी ताजा निर्देश

पहले चरण का लॉकडाउन समाप्त होने में अब दो दिन का समय बाकी है. लेकिन कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार फिलहाल बहुत ज्यादा ढील देने के मूड में नहीं है. राज्य अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं. इसी कड़ी में पढ़िए राज्य के ओर से जारी ताजा निर्देशः
उत्तर प्रदेश
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल आदि की शिक्षा में आनलाइन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश दिये हैं. दूरदर्शन से संपर्क कर उसके माध्यम से भी शैक्षिक गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैँ.
-मुख्यमंत्री ने फसलों के प्रोक्योरमेंट और मंडी की व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं.हर हाल में किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाए. वैकल्कि क्रय के रूप में कृषि उत्पादन संगठन के माध्यम से गांव अथवा खेत से ही उपज की खरीद को प्रोत्साहित किया जाए. इस पूरी प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग की प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए.
-अगले आदेशों तक प्रदेश में किसी भी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन की अनुमति न दी जाए. लोग घर में ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करें.
-प्रदेश में शराब के अवैध करोबार पर अंकुश लगाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के आदेश हुए हैं
हरियाणा
हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में मास्क मुहैया कराने के लिए विशेषज्ञों की समितियां बनाने का निर्णय किया है. ये समितियां मास्क बनाने वाले मैनुफैक्चरर्स के साथ-साथ दिल्ली और दुसरे राज्यों के कपड़ा बाजारों का दौरा करेंगी. सरकार राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों और जेलों जेलों के कैदियों से कम समय में ज्यादा से ज्यादा मास्क बनवाने की संभावनाओं का भी पता लगाएगी.
मध्य प्रदेश
-इंदौर में 24 नए कंटेनमेंट जोन बने, 102 और डॉक्टर सरकार ने भेजे
-बिजली बिल जमा करने पर एक फीसदी छूट मिलेगी
-विधायक निधि का इस्तेमाल कर सकेंगे कलेक्टर
-प्रदेशभर के लिए एक ही जगह से जारी होंगे ई-पास
-ल़ॉकडाउन में बिजली खपत घटी, 3000 मेगावाट उत्पादन कम किया
-जबलपुर में डोर-टु-डोर सर्वे में 1.6 लाख लोगों की जांच, सभी स्वस्थ
-एमपी के कोरोनामुक्त 30 जिलों को संभालने में सरकार का जोर, अभी 22 जिलों में फैला है मर्ज
छत्तीसगढ़
-प्रदेश में मास्क अनिवार्य, नहीं पहनने पर होगी एफआइआर
-राज्य के 28 में सिर्फ पांच जिलों में कोरोना के मरीज
-राज्य में 76 हजार से ज्यादा होम आइसोलेट, सैंपल जांच 3858 की हुई
-कोरबा के कठघोरा वार्ड में सात और पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 16
-इंडिगों की फ्लाइट 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी
***