• India Today Hindi
  • India Today
  • Northeast
  • Malayalam
  • Business Today
  • Aaj Tak
  • Lallantop
  • Bangla
  • GNTTV
  • iChowk
  • Sports Tak
  • Crime Tak
  • Astro Tak
  • Brides Today
  • Cosmopolitan
  • Gaming
  • Harper's Bazaar
  • Aaj Tak Campus
  • Ishq FM
  • Kisan Tak
  • होम पेज
  • कवर स्टोरी
  • नेशनल
  • स्टेट
  • इंटरव्यू
  • फीचर
  • स्पेशल
  • मैगज़ीन
  • फोटो गैलरी
  • रिपोर्टर्स डायरी
  • आर्काइव
  • वीडियो
  • भक्ति का संगम
Homeवेब एक्सक्लूसिवफोटो गैलरीहिंदू बनाम हिंदुत्व पर दिग्गजों की राय

हिंदू बनाम हिंदुत्व

india today hindi gallery, hindu vs hindutva the great debate

हिंदू बनाम
1/8

सांसद और लेखक शशि थरूर कहते हैं-ध्रुवीकरण और एकरूपता की संघीवादी तलाश दरअसल हिंदू धर्म को वह बनाने की ललक है जो वह है ही नहीं. उसे वह स्वरूप देने की ललक, जिससे वह कथित 'आक्रांताओं' के धर्मों की तरह दिखाई दे, संहिता और रूढ़ सिद्धांतों से बंधा धर्म.

2/8

मिथकों की समसामयिक प्रासंगिकता पर निरंतर लिखने वाले देवदत्त पटनायक कहते हैं- हिंदुत्व का तो पूरा वास्ता ही पीड़ा और आहत भावना से है. वह हिंदुओं का अपमान और हिंदू सभ्यता की पराजय को ''कभी नहीं भूलेगा" जो आक्रांताओं के हाथों हजार साल की ''गुलामी" से मिली है, पहले मुसलमानों, फिर ईसाई मिशनरियों और अंत में अंग्रेजों से.

3/8

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के.एन. गोविंदाचार्य कहते हैं- हिंदुत्व को लेकर विरोधाभासी विचार हैं. एक, यह सार्वभौमिकता का संदेश देता है. दूसरा भाव है कि यह एक उन्माद का नाम है जो मुसलमानों को निशाना बनाता है. ऐसे विरोधाभासी विचार अकारण नहीं हैं. राजनीति में धुएं के लिए आग का होना जरूरी नहीं.

4/8

पूर्व प्रशासक, राजनयिक और राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी कहते हैं- अपने धर्म को खुद ही परिभाषित करने की किसी हिंदू को मिली ''आजादी" हिंदू धर्म से मिली सबसे बड़ी संपदा है. इसी आजादी का इस्तेमाल जब धर्म को उलट देने, तोडऩे-मरोडऩे के लिए किया जाता है तो यह उस संपदा को चोरी करने की शातिर चालबाजी ही है. धार्मिक होने के लिए किसी व्यक्ति को अच्छा, सही इनसान बनना होगा, जो न तो किसी के पराक्रम से डरे और न ही मूर्ख जैसा व्यवहार करे.

5/8

डॉ. विनय सहस्रबुद्धे कहते हैं-दिक्कत यह है कि हिंदुस्तान, खासकर राजनैतिक संदर्भों में अमूमन हिंदू धर्म को खारिज करके और हिंदू समाज को 'अच्छे' और 'बुरे' में बांटकर सियासी ताकत हासिल की जाती रही है. उस हिंदू को अच्छा कहा जाता है, जो वह घनघोर बुरे बर्ताव के बावजूद विनम्र और दब्बू बना रहता है. मगर जब वह अपने मूल्यों के लिए लड़ता-झगड़ता है, तब वह 'बुरा' हो जाता है यानी 'हिंदुत्व' वाला या 'दूसरों के प्रति असहिष्णु' हिंदू हो जाता है.

6/8

उपन्यासकार, नाट्यलेखक, फिल्म और ड्रामा आलोचक किरण नगरकर कहते हैं- हिंदूवाद और हिंदुत्व में एक अभिशाप समान है, और वह है जाति व्यवस्था. खासकर उसका वह हिस्सा जिसमें अछूतों, जिन्हें हम आजकल दलित कहते हैं, को समाज से बाहर कर दिया जाता है.

7/8

लेखक और राजनैतिक टीकाकार पुरुषोत्तम अग्रवाल कहते हैं- हर संवेदनशील व्यक्ति को यह जान लेना चाहिए कि धर्म का राष्ट्रीयकरण न तो किसी धार्मिक पंथ के लिए अच्छा है और न ही राष्ट्र के विचार के लिए.

8/8

लेखिका अर्शिया सत्तार कहती हैं-पिछले दशकों में हमारे साथ जो हुआ है उसके बारे में सोचकर भी अब क्रोध के स्थान पर बेहिसाब पीड़ा होती है. जिस वाल्मीक रामायण के साथ मैंने तीस वर्ष बिताए हैं, इस ग्रंथ को लेकर कौन बात कर सकता है और क्या बात कर सकता है, ऐसी बंदिशें थोपी जा रही हैं. हम अक्सर और ज्यादा जोरदार आवाज में यही बात सुन रहे हैं कि बस एक ही रामायण है (और, जैसा कि होता रहा है, यह वाल्मीक नहीं है)

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
  • ARCHIVES
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today