समाचार सारः राज्यपाल के कदम!
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 16 अगस्त को छत्रपति शिवाजी के जन्मस्थान शिवनेरी फोर्ट जाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करने से मना कर दिया और इसकी बजाए पैदल जाने के तरजीह दी

आम आदमी!: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
उत्तराखंड का पूर्व मुख्यमंत्री और आरएसएस के दिग्गज होने की वजह से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सामाजिक दायरा बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है.
राज्य में उनका आभामंडल कार्यकाल के एक साल पूरा होने के बाद भी बरकरार है.
मार्च में उन्होंने राज्य विधानमंडल को फर्राटे से मराठी में संबोधित किया था. जुलाई में नियमित चेकअप के लिए वे निजी अस्पतालों की बजाए सरकारी सर जे.जे. अस्पताल में गए.
16 अगस्त को छत्रपति शिवाजी के जन्मस्थान शिवनेरी फोर्ट जाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करने से मना कर दिया और इसकी बजाए पैदल जाने के तरजीह दी. आम आदमी!