दुनिया की सप्लाई चेन में भारत और जापान रणनीतिक रूप से अहम भूमिका निभा रहे

अमेरिकी कंपनी FedEx Express के हेमंत पिंपलीकर ने India Today Indo-Japan Conclave में कहा कि विश्वसनीयता और रफ्तार, भारत और जापान के बीच बढ़ते व्यापार के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं

हेमंत पिंपलीकर
हेमंत पिंपलीकर

लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और मजबूत सप्लाई चेन भारत और जापान के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं. भारत और जापान के बीच का व्यापार न सिर्फ दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए रणनीतिक साझेदारी है. दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों का इस पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा सामरिक महत्व है.

22 मई को नई दिल्ली में अमेरिकी कंपनी FedEx Express के मैनेजिंग डायरेक्टर (सेल्स) हेमंत पिंपलीकर ने India Today Indo-Japan Conclave को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रफ्तार और विश्वसनीयता भारत और जापान के बीच बढ़ते व्यापार के दो अहम स्तंभ हैं.
 
हेमंत हेमंत पिंपलीकर इस कॉन्क्लेव के ‘Building a resilient network to drive India-Japan trade’ सत्र में अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान उन्होंने भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय व्यापार के बारे में विस्तार से बात की. दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 27 अरब डॉलर का है, जिसमें 6 अरब डॉलर का निर्यात और 21 अरब डॉलर का आयात शामिल है.

दोनों देश सेमीकंडक्टर, फार्मा, खनिज, ग्रीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल और वैज्ञानिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मिलकर काम कर रहे हैं. हेमंत पिंपलीकर ने कहा कि FedEx 220 देशों में अपना काम-काज चलाती है. ऐसे में यह कंपनी भारत-जापान के बीच व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की स्थिति में है.

FedEx की सालाना आय 88 अरब डॉलर है. दुनिया भर में कंपनी के 30 लाख ग्राहक हैं और यह करीब 22.5 करोड़ उपभोक्ताओं को सेवाएं देती है. कंपनी के पास 698 मालवाहक विमान और 2 लाख मोटर वाहनों का बेड़ा है जिसके जरिए वह रोजाना 1.6 करोड़ पैकेज एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है.

FedEx भारत और जापान के बीच मजबूत लॉजिस्टिक्स संबंध रखता है. कंपनी प्रतिदिन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु तथा जापान के नारिता (Narita) और ओसाका (Osaka) शहरों में सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी भारत और जापान के बीच भेजे जाने वाले सामानों को तीन प्रमुख क्षेत्रों में बांटती है- औद्योगिक, स्वास्थ्य सेवा और उच्च तकनीक.

हेमंत पिंपलीकर के मुताबिक, भारत में FedEx अपनी सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रही है. इसमें नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक एयर कार्गो हब बनाने के लिए 25 करोड़ डॉलर का निवेश शामिल है. इसके अलावा, फेडरल एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन (FedEx) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित AI-SATS लॉजिस्टिक्स पार्क में 60,000 वर्ग फुट का नया एकीकृत एयर हब शुरू किया है. इस विस्तार के बाद बेंगलुरु में FedEx हब की कुल क्षमता बढ़कर 1,00,000 वर्ग फुट हो गई है.

FedEx भारत में 20,000 पिन कोड पर अपनी सेवाएं प्रदान करता है. कंपनी के सेल्स मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि यह व्यापक कवरेज भारत और जापान के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

एक्सपर्ट की राय-

भारत-जापान व्यापार मार्ग सिर्फ़ एक गलियारा नहीं है. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक सप्लाई चेन में से एक बनता जा रहा है. जैसे-जैसे वैश्विक सप्लाई चेन को नया रूप दिया जा रहा है, यह मार्ग उस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखता है.

FedEx अपनी विशाल क्षमता, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए भारत-जापान व्यापार को बढ़ावा दे रहा है, जिससे तेज, अधिक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बन रही हैं.

Read more!