समाचार सारः वाजे की वापसी
मुंबई पुलिस ने 6 जून को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' सचिन वाजे को 2004 में हिरासत में मौत के एक मामले में 16 वर्ष के निलंबन के बाद फिर बहाल कर दिया

सचिन वाजे
मुंबई पुलिस ने 6 जून को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' सचिन वाजे को 2004 में हिरासत में मौत के एक मामले में 16 वर्ष के निलंबन के बाद फिर बहाल कर दिया.
वाजे ने 2007 में इस्तीफा दिया था लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ था. एक साल बाद वे शिवसेना में शामिल हो गए थे.
बहाली के तीन दिन के भीतर ही वाजे की नियुक्ति मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में कर दी गई जो प्रतिष्ठित मानी जाती है.
सुना जा रहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के एक करीबी पुलिस अधिकारी इन दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से नजदीकी बढ़ाने में लगे हैं. सत्ता से निकटता का बढ़ाने का यह खेल नया नहीं है.
***