खजाने की मुश्किल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की कैबिनेट में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की नींद लॉकडाउन की वजह से उड़ी हुई है. प्रदेश के खजाने की लॉकडाउन के चलते लगातार बिगड़ती हालत उन्हें परेशान कर रही है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

लॉकडाउन के चलते राज्य करों के मद में सरकार को चार हजार करोड़ रु. से अधिक घाटा हुआ है. खन्ना ने सभी विभागों को पत्र लिखकर अपने खर्चे कम करने की योजना बनाने को कहा है.

उनके सामने सबसे बड़ी चिंता उन बड़े प्रोजेक्ट के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है जिसके बूते योगी सरकार वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी उपलब्धियां गिनाएगी.

***

Read more!