समाचार सारः जल उठी लालटेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए जलाने के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने जलाई लालटेन

सोनू किशन
सोनू किशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट पर दीया, मोमबत्ती या टॉर्च जलाने के आह्वान को बिहार में विपक्ष का भी सहयोग मिला.

राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने इसमें हिस्सा लिया लेकिन दीये की जगह लालटेन जलाई जो उनकी पार्टी का निशान है.

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे एक तीर से दो निशाने कहा जा सकता है.

***

Read more!