समाचार सारः अपने विरोधी

सीएटी के आदेश के जरिए डीजीपी दिनकर गुप्ता की नियुक्ति को रद्द होना पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के लिए बना सियासी सिरदर्द.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (सीएटी) के एक आदेश में डीजीपी दिनकर गुप्ता की नियुक्ति को रद्द किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के लिए सियासी परेशानियों का पिटारा खुल गया है.

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और अमरिंदर से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले प्रताप सिंह बाजवा उन पर ताने कस रहे हैं.

गुप्ता की नियुक्ति का सबसे मुखर विरोध पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजी मोहम्मद मुस्तफा ने किया था.

दरअसल, मुस्तफा की पत्नी और कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना बाजवा की विश्वस्त रही हैं.

***

Read more!