समाचार सार: नमामि स्वीडन

स्वीडन के किंग कार्ल गुस्ताफ सोलहवें और रानी सिल्विया के दौरे का एक कार्यक्रम थोड़ा अजीबोगरीब था,  शाही युगल ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा इनिशिएटिव के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया

पंकज नागिया
पंकज नागिया

भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आए स्वीडन के किंग कार्ल गुस्ताफ सोलहवें और रानी सिल्विया के दौरे का एक कार्यक्रम थोड़ा अजीबोगरीब था—उत्तराखंड के हरिद्वार में सीवेज संयंत्र का उद्घाटन करना.

शाही युगल ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा इनिशिएटिव के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया.

भारत आगमन से पहले किंग गुस्ताफ ने गंगा की सफाई की तुलना स्वीडन की तीसरी सबसे बड़ी 1,090 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली मलारेन झील से की.

इस झील से औद्योगिक अपशिष्ट साफ करने में स्वीडन को 40 साल लग गए पर यह काम काफी महत्वपूर्ण रहा. इस झील का पानी अब नहाने, यहां तक कि पीने लायक भी हो गया है. गंगा के लिए यह उम्मीद की किरण है.

***

Read more!