समाचार सार: इसे कहते हैं पवार हाउस

नेपियन सी रोड स्थित यह आलीशान बंगला देवगिरि नई सरकार आने के बाद से पीडब्लूडी अफसरों ने उन्हें बताया कि यह अजीत पवार के लिए रखा गया है

इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे

पांच साल पहले अजीत पवार ने भारी मन से मुंबई के महंगे मालाबार हिल के पास वाला सरकारी बंगला 'देवगिरि' खाली किया था.

मुख्यमंत्री निवास 'वर्षा' के बाद मुंबई का दूसरा सबसे अहम राजनीतिक पता माना जाने वाला नेपियन सी रोड स्थित यह आलीशान बंगला 15 साल तक एनसीपी नेता का आवास रहा. इस दौरान अधिकांश समय वे उप-मुख्यमंत्री थे. भाजपा राज में प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कैबिनेट सहयोगी विनोद तावड़े को किनारे कर इसे हासिल किया था और करीब पांच साल वे उसमें रहे.

नई सरकार आने के बाद से एनसीपी-शिवसेना के कई दिग्गजों की इस पर नजर थी लेकिन उनकी हसरतें उस वक्त कुम्हला गईं जब पीडब्लूडी अफसरों ने उन्हें बताया कि यह अजीत पवार के लिए रखा गया है जिनके सरकार में फेरबदल के बाद कैबिनेट में शामिल होने की उम्मीद है.

***

Read more!