टीम राहुल के साथ कब होगा न्याय

राहुल इस बात से नाराज थे कि कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा चुनाव से पहले न्याय योजना का प्रचार नहीं कर रहे थे

इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे

अभिजीत बनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने की सूचना राहुल गांधी और उनकी टीम के लिए उत्साहजनक खबर बनकर आई.

बनर्जी उन अर्थशास्त्रियों में से थे जिनसे राहुल ने अपनी न्यूनतम आय गारंटी योजना 'न्याय' का खाका तैयार करते समय परामर्श किया था. राहुल इस बात से नाराज थे कि कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा चुनाव से पहले न्याय योजना का प्रचार नहीं कर रहे थे.

नोबेल की घोषणा के बाद राहुल की टीम ने यह सुझाव दिया कि सोनिया गांधी का कार्यालय जोर-शोर से प्रचार करे कि इस अर्थशास्त्री के साथ पार्टी का जुड़ाव रहा है. हालांकि सोनिया गांधी ने इस पर फैसला नहीं किया है.

पार्टी इस तरह के प्रचारों को लेकर बहुत सतर्क हो गई है, खासतौर पर हाल ही में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन—जिनकी राहुल प्रशंसा करते हैं—ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करने पर भारत की निंदा करते हुए एक ट्वीट किया जिससे पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई थी.

***

Read more!