मंत्री जी ने गांधी जयंती मनाने का खोजा अलहदा तरीका पर...
मुख्तार अब्बास नकवी की पहल पर गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में होंगे मुशायरे.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
मोदी सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री की नजर में आने के लिए हमेशा नई-नई तरकीबें आजमाते रहते हैं. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में मुशायरे आयोजित कराने की योजना बनाई है.
मुशायरों में कई जाने-माने शायरों में वसीम बरेलवी और गुलजार को भी न्यौता भेजा गया है, जिन्हें मोदी का आलोचक माना जाता है. वे यहां भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं. जाहिर है, इससे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है.
***

